देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP: राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों का Transfer

भोपाल। मध्य प्रदेश में शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों (20 officers of the State Administrative Service) का तबादला (Transfer) करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम आदेश जारी किया गया है।

उप सचिव (कार्मिक) ब्रजेश सक्सेना द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव (कार्मिक) अर्चना सोलंकी को मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण में मुख्य महाप्रबंधक बनाया है, साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव (कार्मिक) का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास ही रहेगा। वहीं, उज्जैन के अपर कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी सीईओ (अतिरिक्त प्रभार) जितेन्द्र सिंह चौहान को भोपाल मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग का उप सचिव पदस्थ किया गया है।


वहीं, मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के मुख्य महाप्रबंधक संतोष कुमार टैगोर को उज्जैन में अपर कलेक्टर, खरगौन के अपर कलेक्टर भुरला सिंह सोलंकी को मंत्रालय भोपाल में सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) में उप सचिव, ग्वालियर के अपर कलेक्टर रिंकेश कुमार वैश्य को मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के मुख्य महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है, जबकि अनूपपुर जिला पंचायत के सीईओ मिलिन्द कुमार नागदेवे को मंत्रालय भोपाल में सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) में उप सचिव बनाया गया है।

इसी प्रकार, मंत्रालय में उप सचिव इच्छित गढ़पाले को ग्वालियर में अपर कलेक्टर, बड़वानी के संयुक्त कलेक्टर सुमेर सिंह मुजाल्दा को खरगौन में अपर कलेक्टर, हरदा के संयुक्त कलेक्टर श्यामेन्द्र जायसवाल को बैतूल में अपर कलेक्टर, ग्वालियर के संयुक्त कलेक्टर हरिवल्लभ शर्मा को ग्वालियर में ही अपर कलेक्टर और बैतूल के संयुक्त कलेक्टर चिरौंजी लाल चनाप को अलीराजपुर में अपर कलेक्टर के रूप में नई पदस्थापना मिली है।

इसके अलावा, पन्ना के डिप्टी कलेक्टर सुरेश गुप्ता को सतना, खंडवा के संयुक्त कलेक्टर प्रमोद कुमार पाण्डेय को रीवा, रतलाम की डिप्टी कलेक्टर शिराली जैन को खरगौन, अशोकनगर के डिप्टी कलेक्टर सुरेश जाटव को सतना, निवाड़ी की डिप्टी कलेक्टर वंदना राजपूत को गुना, गुना की डिप्टी कलेक्टर अंकिता जैन को निवाड़ी, सतना की डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा को कटनी, शहडोल की डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी भंवर को अलीराजपुर और झाबुआ की डिप्टी कलेक्टर ज्योति परस्ते को शहडोल ट्रांसफर किया गया है।

उप पुलिस अधीक्षक स्तर के पांच अधिकारियों का तबादला
मध्य प्रदेश में शासन द्वारा उप पुलिस अधीक्षक स्तर के पांच अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, एसडीओपी मोहित कुमार यादव का दतिया जिले के भांडेर से सतना जिले के नागोद और एसडीओपी रविशंकर पाण्डेय को सतना जिले के नागौद से उमरिया जिला मुख्यालय पर ट्रांसफर किया गया है, जबकि इंदौर के कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान को सतना जिले में कार्यवाहन नगर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।

इसी प्रकार सतना के नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह परिहार को खरगौन जिले के भीकनगांव में एसडीओपी बनाया गया है। वहीं, हरदा जिले के खिरकिया के एसडीओपी राजेश सूलिया को इंदौर में उप पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

Indore बना पर्यावरण बचाकर पैसे कमाने वाला देश का पहला शहर

Sat Sep 25 , 2021
– इंदौर ने विश्व में फिर कार्बन क्रेडिट से बनाई अपनी नयी पहचान इंदौर। इंदौर (Indore) दिन प्रतिदिन विकास तथा प्रगति (development and progress) के नए सौपान (new steps) तय कर रहा है। स्वच्छता, स्मार्ट सिटी, कोरोना से बचाव के टीकाकरण में देश में अव्वल रहने के साथ ही अब पर्यावरण के क्षेत्र में भी […]