img-fluid

MP: आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

December 09, 2025

खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा में एक आदिवासी महिला (tribal woman) के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। घटना 29 नवंबर को रात करीब 1 बजे की है। पीड़िता की शिकायत पर मूंदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

27 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक, उसके पति ने गांव के पटेल से खेत में सिंचाई का ठेका ले रखा था। खेत मेन रोड से लगा होने के कारण वहां लोगों की आवाजाही रहती है। घटना वाली रात गांव के ही 6 लोग खेत पर बनी टपरी में पहुंचे। उन्होंने महिला के पति से कहा कि उन्हें ठंड लग रही है, अलाव जलाना है। पति अलाव जलाकर खेत में पानी देने (सिंचाई) चला गया। पति के जाते ही आरोपियों ने मौका पाकर महिला के साथ गैंगरेप किया।


खंडवा SP मनोज कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार देर रात महिला थाने पहुंची थी। शिकायत के बाद तुरंत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने टीमें गठित कर सभी आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। कुल 6 आरोपी है जिसमें एक नाबालिक भी शामिल है।

Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved