img-fluid

मप्रः कांग्रेस का नेतृत्व कौन कर रहा, बड़े नेताओं को भी नहीं पता : शर्मा

October 11, 2021

बुरहानपुर। गांधी जी ने आजादी की लड़ाई के बाद कहा था कि अब कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। नेहरू जी ने उनकी बात नहीं मानी। लेकिन अब राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता झूठ और भ्रम फैलाते हैं। वो अन्तर्राष्ट्रीय झुठेले हैं। कांग्रेस में पार्टी का नेतृत्व कौन कर रहा है, पता ही नहीं चलता। पार्टी के नेताओं को नहीं मालूम। बड़े-बड़े नेता भी इससे अनजान हैं।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में ने कही।

अपना अस्तित्व खो रही है कांग्रेस


उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस अपना अस्तित्व खो रही है। कांग्रेस केन्द्र में एक परिवार और मप्र में दो लोगों तक सिमट कर रह गई है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जी अपने बेटों के लिए कांग्रेस चला रहे हैं। कमलनाथजी की कांग्रेस तो केवल छिंदवाड़ा तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि ऐसे में आज भारतीय जनता पार्टी की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। जो जनता-जनार्दन भाजपा के साथ बड़े पैमाने पर समर्थन के लिए खड़ी है। उन तक पहुंचना, अपील के साथ उन्हें जोड़ने का काम हमें करना है। जनता जिस विश्वास के साथ भाजपा से जुड़ रही है उसे पूरा करना अब हमारी जिम्मेदारी है।

आमजन का सपना पूरा कर रहे हैं मोदी जी
शर्मा ने कहा कि देश में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कभी यह सोचा नहीं होगा कि उनका खुद का अपना घर होगा, जहां वह खुशी से रह सकेंगे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आमजन का यह सपना पूरा कर रहे हैं। पीएम आवास का करोड़ों हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पहले गैस सिलेंडर के लिए भी सांसद की अर्जी लगती थी। गैस सिलेंडर के लिए सांसद के पास रिकमंड कराने जाना पड़ता था। जिसके घर में गैस होती थी उसे अमीर माना जाता था। लेकिन मोदी जी की सरकार ने 9 करोड़ से अधिक बहनों को गैस कनेक्शन दिये हैं।

भाजपा में व्यक्ति नहीं कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। जब मुझे सांसद का टिकट खजुराहो से दिया गया तो मुझे वहां कोई नहीं जानता था। पार्टी के कहने पर मैं वहां गया और कार्यकर्ताओं की मेहनत से 5 लाख वोटों से चुनाव जीता। इसलिए हमारे यहां संग़ठन ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के आधार पर ही हम खंडवा लोकसभा के साथ ही दूसरे चुनाव भी हम जीतेंगे और हर बूथ से रिकॉर्ड बनाएंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • देश में कोयले का पर्याप्त भंडार, power plants के लिए 24 दिन का स्टॉक : सरकार

    Mon Oct 11 , 2021
    नई दिल्ली। देश में बिजली उत्पादन संयंत्रों की जरूरत (need for power generation plants) को पूरा करने के लिए कोयले का पर्याप्त भंडार (enough coal reserves) है। कोयला मंत्रालय ने रविवार को स्पष्ट किया कि कोयले की कमी से बिजली आपूर्ति में बाधा की आशंका पूरी तरह निराधार है। वहीं, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved