भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मप्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए विधायक से लेकर नेता पुत्र तक मैदान में

भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए विधायक से लेकर नेता पुत्र तक मैदान में हैं। अध्यक्ष के लिए अब 12 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। संगठन ने अध्यक्ष पद के दावेदार शिवपुरी के पुनीत शर्मा का नामांकन अमान्य कर दिया है। शर्मा ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे। बताया जा रहा है कि चुनाव 15 दिसंबर के पहले कराए जाएंगे। एक-दो दिन में मतदान की तारीख घोषित की जाएगी। चुनाव तीन दिन चलेंगे। युवा कांग्रेस के चुनाव कार्यक्रम प्रभारी मकसूद मिर्जा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पहले 18 नामांकन हुए थे। दोबारा नामांकन की प्रक्रिया में दस नामांकन और आए। इसमें सांवेर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े प्रेमचंद गुड्डू के पुत्र अजीत बोरासी का नाम प्रमुख है। वहीं, दो विधायक सिद्धार्थ कुशवाह और विपिन वानखेड़े मैदान में हैं।

चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए
इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के पुत्र विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के भतीजे संजय यादव, हर्षित गुरू, मोना कौरव, वंदना बेन, पिंकी मुदगल, जावेद खान, अंकित ढोली और एनएसयूआई के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी दावेदार हैं। सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।

एक-दो दिन में मतदान का कार्यक्रम घोषित होगा
चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है। एक-दो दिन में मतदान का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। एक मतदाता पांच वोट (विधानसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव) डालेगा। मतदान एप के माध्यम से होगा। इसमें पात्रता उसे ही मिलेगी, जो पंजीकृत है। मतदाता के पंजीकृत मोबाइल फोन नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करने पर ही मतदान कर पाएंगे।

Share:

Next Post

मप्र में 19 वर्षों में 290 बाघों की मौत

Tue Dec 1 , 2020
वर्तमान में प्रदेश में 675 से अधिक हैं बाघ भोपाल। मप्र में जिस तेजी से बाघों की संख्या बढ़ रही है, उसी तेजी से यहां बाघों की मौत भी हो रही है। टाइगर स्टेट मप्र में बीते लगभग 19 वर्षों में 290 बाघों की मौत के बाद भी वर्तमान में राज्य में बाघों की संख्या […]