बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP का कोविड टीकाकरण में नया कीर्तिमान, अब तक लगे तीन करोड़ से अधिक डोज

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) ने कोविड टीकाकरण महा-अभियान (Covid Vaccination Maha-campaign) में फिर एक नया कीर्तिमान स्थापित (set a new record) किया है। बुधवार, 28 जुलाई को रात्रि 8 बजे तक 10 लाख 34 हजार 384 लोगों का टीकाकरण किया गया है, जो देश में सर्वाधिक है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कुल टीकाकरण की संख्या 3 करोड़ 98 हजार 663 हो गई है।


जनसम्पर्क अधिकारी महेश दुबे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि टीकाकरण महा-अभियान में अभी तक प्रदेश में 2 करोड़ 51 लाख 95 हजार 270 लोगों को प्रथम डोज लगाई जा चुका है, जबकि 49 लाख 3 हजार 393 व्यक्ति द्वितीय डोज भी लगवा चुके हैं।

प्रदेशवासियों की जागरूकता से हारेगा कोरोनाः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेशवासियों की जागरूकता और कोरोना को हराने के प्रति आमजन की इच्छा-शक्ति का ही परिणाम है कि मध्यप्रदेश शीघ्र ही अपने शत-प्रतिशत प्रदेशवासियों के वैक्सीनेशन के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। उन्होंने टीकाकरण अभियान के नये कीर्तिमान के लिये प्रदेशवासियों के प्रति आभार ज्ञापित किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत प्रदेश में अब तक 3 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई। हम नागरिकों की जागरूकता व सहयोग से संपूर्ण टीकाकरण की ओर तीव्र गति से अग्रसर हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान लगातार जारी है। प्रचुर मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। धन्यवाद मोदी जी! उन्होंने कहा कि आज हमारे मध्यप्रदेश ने कोविड-19 टीकाकरण के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया है। आज न सिर्फ देश में सर्वाधिक 10.34 लाख लोगों को टीका लगाया गया, बल्कि आज दिनांक तक राज्य में 3 करोड़ से अधिक पात्र नागरिकों का टीकाकरण किया जा चुका है।

जनसम्पर्क अधिकारी दुबे के अनुसार, प्रदेश में 3 करोड़ से अधिक हुए टीकाकरण में अब तक इंदौर जिला 30 लाख 18 हजार 551 टीके लगाकर पहले स्थान पर है। भोपाल 18 लाख 86 हजार 239 टीके लगाकर दूसरे और जबलपुर 13 लाख 98 हजार 640 टीके लगाकर तीसरे स्थान पर है। जबलपुर जिले में 13 लाख 98 हजार 640, उज्जैन में 11 लाख 82 हजार 450, ग्वालियर में 10 लाख 85 हजार 119, सागर में 10 लाख 13 हजार 702, रीवा में 8 लाख 81 हजार 884, धार में 7 लाख 52 हजार 388, सतना में 7 लाख 7, छिंदवाड़ा 6 लाख 98 हजार 34, सीहोर 6 लाख 84 हजार 742, देवास में 6 लाख 36 हजार 500, बालाघाट में 6 लाख 23 हजार 424, राजगढ़ में 6 लाख 14 हजार 193, मुरैना में 6 लाख 13 हजार 190, बैतूल में 6 लाख 11 हजार 80, खरगोन में 6 लाख 3 हजार 594, रतलाम में 5 लाख 74 हजार 216, छतरपुर में 5 लाख 56 हजार 207, शिवपुरी में 5 लाख 55 हजार 590, विदिशा में 5 लाख 37 हजार 53, शहडोल में 5 लाख 28 हजार 872, भिण्ड में 5 लाख 10 हजार 221 लोगों को कोरोना के टीके लग चुके हैं।

इसके अलावा, खण्डवा में 4 लाख 99 हजार 99, रायसेन में 4 लाख 70 हजार 326, मंदसौर में 4 लाख 69 हजार 442, होशंगाबाद में 4 लाख 69 हजार 284, सिवनी में 4 लाख 61 हजार 221, टीकमगढ़ में 4 लाख 57 हजार 865, कटनी में 4 लाख 45 हजार 194, गुना में 4 लाख 23 हजार 318, नरसिंहपुर में 4 लाख 6 हजार 240, बड़वानी में 3 लाख 99 हजार 617, दमोह में 3 लाख 86 हजार 505, सिंगरौली में 3 लाख 81 हजार 395, शाजापुर में 3 लाख 60 हजार 701, नीमच में 3 लाख 48 हजार 872, सीधी में 3 लाख 34 हजार 749, मण्डला में 3 लाख 31 हजार 602, बुरहानपुर में 3 लाख 20 हजार 827, झाबुआ में 3 लाख 9 हजार 906, दतिया में 3 लाख 7 हजार 875, अशोकनगर में 2 लाख 88 हजार 916, पन्ना में 2 लाख 79 हजार 343, हरदा में 2 लाख 76 हजार 590, अनूपपुर में 2 लाख 71 हजार 718, डिण्डौरी में 2 लाख 54 हजार 888, उमरिया में 2 लाख 27 हजार 16, अलीरापुर में 2 लाख 17 हजार 935, श्योपुर में 2 लाख 7 हजार 255 और आगर-मालवा जिले में 2 लाख 6 हजार 91 व्यक्तियों को कोविड-19 के टीके लगाये गये। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

सरकार ने petrol-diesel पर पिछले एक साल में नहीं लगाया कोई टैक्स

Thu Jul 29 , 2021
नई दिल्ली। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों (prices of trolium substances) में बढ़ोतरी (Increase) को लेकर विपक्ष के निशाने पर आई सरकार ने कहा कि पिछले एक वर्ष (last one year) में पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) पर कोई केंद्रीय कर नहीं लगाया (No central tax imposed) गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप […]