img-fluid

मिस्टरबीस्ट की फ्लाइट छूटने से बिगड़ा रामायण का प्रमोशनल कार्यक्रम, रणबीर कपूर के इवेंट में हंगामे के बाद पोस्टर रिलीज

September 27, 2026

नई दिल्ली ।मुंबई में रणबीर कपूर(Ranbir )की आगामी फिल्म रामायण (Ramayana)के प्रमोशनल इवेंट (Promotional Event) में 26 सितंबर को भारी अव्यवस्था देखने को मिली। कार्यक्रम में लगभग चार घंटे की देरी (Delay) होने के बाद वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने नाराजगी जताते हुए इवेंट से वॉकआउट कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बीच देर रात फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के दो नए पोस्टर (Posters) जारी किए, जिनमें यश (yash)रावण (Ravana) के रूप में और राम, लक्ष्मण तथा सीता वनवास की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म से जुड़े इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई में किया गया था। प्रेस मीट दोपहर 1:30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन तय समय पर कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ। दो घंटे से अधिक समय तक आयोजकों की ओर से देरी के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। वहां मौजूद पत्रकार लगातार कार्यक्रम के शुरू होने और देरी की वजह जानने का प्रयास करते रहे।

बाद में सामने आया कि अंतरराष्ट्रीय कंटेंट क्रिएटर मिस्टरबीस्ट की निजी उड़ान छूट जाने के कारण वह समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। उनकी देरी के चलते इवेंट का पूरा कार्यक्रम प्रभावित हुआ। हालांकि, लंबे इंतजार के दौरान मीडियाकर्मियों को समय पर जानकारी नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ती गई।

कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने जब आयोजकों और प्रचार टीम से इस अव्यवस्था को लेकर सवाल किए, तो कथित तौर पर उन्हें संतोषजनक जवाब देने या माफी मांगने के बजाय यह कहा गया कि जो लोग इंतजार नहीं कर सकते, वे वहां से जा सकते हैं। इस रवैये से मीडिया प्रतिनिधियों में असंतोष और बढ़ गया।

इसी बीच जब मीडियाकर्मियों के कार्यक्रम छोड़कर जाने की बात रणबीर कपूर तक पहुंची, तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि जिन्हें जाना है, वे जा सकते हैं। इस बयान के बाद वहां मौजूद कई पत्रकारों ने कार्यक्रम से दूरी बना ली। नतीजतन, एक घंटे तक चलने वाला प्रेस सेशन महज दस मिनट में समाप्त करना पड़ा। पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रोडक्शन टीम और आयोजकों की ओर से कोई औपचारिक माफी नहीं दी गई।

दस मिनट के इस छोटे से कार्यक्रम में रणबीर कपूर ने मंच पर प्रतीकात्मक रूप से शिव धनुष उठाया और प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने देर से पहुंचे मिस्टरबीस्ट से बातचीत भी की। मंच पर निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, अभिनेत्री साई पल्लवी और अभिनेता रवि दुबे भी मौजूद थे। हालांकि, कार्यक्रम के संक्षिप्त रहने के कारण फिल्म से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा नहीं हो सकी।

इस विवाद के बीच देर रात फिल्म के दो नए पोस्टर जारी किए गए। इनमें एक पोस्टर में यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे पोस्टर में राम, लक्ष्मण और सीता को वनवास की ओर जाते हुए दिखाया गया है। इन पोस्टरों के जरिए फिल्म के प्रमुख पात्रों की झलक सामने आई है।

महर्षि वाल्मीकि के महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा सनी देओल भगवान हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, काजल अग्रवाल मंदोदरी और अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे।


  • दो भागों में बन रही इस फिल्म का निर्माण प्राइम फोकस स्टूडियोज और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स मिलकर कर रहे हैं। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है, जबकि दूसरा भाग 2027 में बड़े पर्दे पर आएगा।

    Share:

  • प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध आज, जानें पितरों के तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म का शुभ समय और जरूरी विधि

    Sun Sep 27 , 2026
    नई दिल्ली ।पितृपक्ष (Pitru Paksha) में तिथिनुसार पितरों का श्राद्ध (Shraddha) करने की परंपरा है। हिंदू पंचांग (Hindu Calendar) के अनुसार, जिस तिथि को किसी पितर का निधन हुआ हो, उसी तिथि पर पितृपक्ष के दौरान उनका श्राद्ध किया जाता है। इसी क्रम में 27 सितंबर 2026, रविवार को प्रतिपदा तिथि (Pratipada Tithi) का श्राद्ध […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved