भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

विश्व धरोहर भीमबेटका भित्ति चित्र पर आधारित मृगनयनी डिजाईनर वस्त्र श्रंखला लॉच

भोपाल । राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को भोपाल स्थित राजभवन में मप्र की विश्व धरोहर भीमबेटका भित्ति चित्र पर आधारित मृगनयनी डिजाईनर वस्त्र श्रंखला की लॉचिंग की। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग अनिरुद्ध मुकर्जी, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग एवं हथकरघा हस्तशिल्प विकास निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रूचि पूर्वक चंदेरी महेश्वरी की नई डिजाइनर श्रंखला को देखा और शिल्पी विनोद मालेवर को उनके दस वर्षों के परिश्रम के लिये सराहा। आयुक्त हस्त एवं शिल्प मृगनयनी प्रबंध संचालक राजीव शर्मा ने राज्यपाल को निगम के आगामी हेरिटेज कलेक्शन साँची स्तूप श्रृंखला के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मृगनयनी द्वारा पुरातत्व विद् विष्णु श्रीधर वाकणकर की स्मृति में प्रस्तुत भीमबेटका संग्रह को तैयार किया है। इसके साथ ही श्रंखला में कॉटन के अंगवस्त्रम भी तैयार किए जा रहे हैं। साडिय़ों की औसतन कीमत 3 हजार 5 सौ रुपये से शुरू होकर 8 हजार रुपये तक है। इसी तरह अंगवस्त्रम भी तैयार किए गये हैं, जिनका मूल्य सात सौ रुपये से पन्द्रह सौ रुपये है। अगले चरण में महिला सूट्स और यार्डेज भी इस श्रंखला के तहत बनाए जाएंगे। श्रंखला के उत्पाद भोपाल के जी टीबी कॉन्प्लेक्स में उपलब्ध हैं।
प्रारंभ में राज्यपाल का प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग और आयुक्त हस्त शिल्प ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। आभार प्रदर्शन महा प्रबंधक महेश गुलाटी ने किया। इस अवसर पर भीमबेटका के पहले ग्राहक मनोज सिंह मीक को राज्यपाल द्वारा श्रंखला की निर्मित प्रथम साड़ी सौंपी गई।
Share:

Next Post

प्रदेश में लव जिहाद की घटनाएं किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : विष्णुदत्त शर्मा

Sun Sep 13 , 2020
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सतना में लव जिहाद की घटना और महू में राशन घोटाले में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की संलिप्तता को कांग्रेस का चरित्र बताया है। उन्होंने कहा कि सतना में हुई लव जिहाद की घटना गंभीर ही नहीं मानवता पर कलंक है। ऐसी घटना के आरोपितों […]