खेल

MS Dhoni ने कर ली है, IPL जीतने की जबरदस्त प्लानिंग

मुंबई। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों की बात आती है तो महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम उसमें आएगा ही। अपनी कप्तानी में टीम को दो विश्व कप (World Cup) दिलाने वाले धोनी ने अपने खेल, अपनी चतुराई से कई लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। वह अपनी कप्तानी में हैरानी भरे फैसले लेने के लिए मशहूर थे तो साथ ही अपने शांतचित स्वाभाव के लिए भी। सिर्फ भारत को ही नहीं बल्कि आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)को भी उन्होंने तीन बार खिताब दिलाया।


आईपीएल के बीते सीजन में हालांकि धोनी अपनी टीम को प्लेऑफ में नहीं ले जा पाए थे। यह पहली बार था कि सीएसके प्लेऑफ में नहीं गई थी। बीते सीजन धोनी का बल्ले से फॉर्म में भी अच्छा नहीं रहा था। इस बार धोनी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। वह इस समय आईपीएल की तैयारियां जोरों से कर रहे हैं।

धोनी ने बीते साल 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह आईपीएल में खेल रहे हैं। धोनी की उम्र इस समय लगभग 40 साल है और इस उम्र में भी उनकी फिटनेस कई लिहाज से युवाओं से बेहतर है। चेन्नई के फील्डिंग कोच राजीव कुमार ने भी इस बात को माना है कि धोनी जो 40 की उम्र में कर रहे हैं वो कोई और नहीं कर सकता।


राजीव ने सीएसके की वीडियो सीरीज अन्बुदेन डायरीज के पहले एपिसोड में बताया है, “आप जानते हैं कि धोनी कितने चतुर हैं। वह अपने शरीर को समझते हैं, वह अपने खेल को समझते हैं। 40 साल की उम्र में बहुत कम लोग ही धोनी की तरह उतनी स्पष्ठता से गेंद परखते हैं जितने अच्छे से धोनी परखते हैं। उनकी प्रतिबद्धता देखना शानदार है। वह सेशन में एक निश्चित प्लान के साथ आते हैं और उस पर काम करते हैं।”

आईपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत नौ अप्रैल से हो रही है। सीएसके को अपना पहला मैच 10 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। वह अपने शुरुआती पांच मैच मुंबई में खेलेगी उसके बाद चार मैच दिल्ली में, तीन मैच बेंगलुरू में और दो मैच कोलकाता में खेलेगी।

Share:

Next Post

तुलसी माता की कृपा चाहतें हैं तो पत्तिया तोड़ते समय इन बातों का रखें विशेष ख्‍याल

Wed Mar 17 , 2021
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे (Basil plant) का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि घर में तुलसी का पौधा (Basil plant) लगाने से देवी-देवताओं की विशेष कृपा बनी रहती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके साथ ही आर्थिक तौर पर भी लाभ मिलता है। इन सभी शुभताओं के बावजूद तुलसी के […]