बड़ी खबर व्‍यापार

एक बार फिर एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बने मुकेश अंबानी, जानिए कितनी है कुल संपत्ति

नई दिल्ली (New Delhi)। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक बार फिर एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। मुकेश अंबानी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गौतम अडानी वैश्विक सूची में खिसक कर 24वें स्थान पर आ गए हैं। बता दें कि गौतम अडानी (Gautam Adani) 24 जनवरी को दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति थे। उस समय अडानी की संपत्ति 126 अरब डॉलर थी। अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (American short-seller Hindenburg Research) की एक रिपोर्ट के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट हुई।


किसकी कितनी दौलत:
फोर्ब्स ने कहा कि अडानी की कुल संपत्ति अब 47.2 अरब डॉलर है और वह अंबानी के बाद दूसरे सबसे धनी भारतीय हैं। मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 9वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। फोर्ब्स ने कहा कि पिछले साल अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज 100 अरब डॉलर से अधिक की आय हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। उनका कारोबार तेल, दूरसंचार से लेकर खुदरा क्षेत्र तक फैला है।

शिव नाडर तीसरे स्थान पर:
सूची के मुताबिक, शिव नाडर तीसरे सबसे धनी भारतीय हैं। देश के चौथे सबसे धनी व्यक्ति का स्थान साइरस पूनावाला को मिला। इस्पात कारोबारी लक्ष्मी मित्तल 5वें, ओपी जिंदल समूह की सावित्री जिंदल 6वें, सन फार्मा के दिलीप सांघवी 7वें और डीमार्ट के राधाकृष्ण दमानी 8वें स्थान पर हैं।

फोर्ब्स के मुताबिक दुनिया के 25 सबसे धनी लोगों की कुल संपत्ति 2,100 अरब डॉलर है। यह आंकड़ा 2022 में 2,300 अरब डॉलर था। रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया के शीर्ष 25 अमीरों में दो-तिहाई की संपत्ति पिछले साल घटी।

 

Share:

Next Post

पांच साल तक एक ही ट्रैक पेंट पहन सकते हैं सैफ अली खान, करीना ने पति को लेकर किया बड़ा खुलासा

Wed Apr 5 , 2023
मुंबई (Mumbai)। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री की सदाबहार एक्ट्रेस (evergreen actress) कहलाती हैं। करीना बीते 23 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और उन्होंने अपने अभिनय के दम पर पहचान बनाई है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। […]