img-fluid

अंबानी को एक दिन में ₹20 हजार करोड़ का झटका, मस्क की दौलत ₹3.23 लाख करोड़ बढ़ी

September 09, 2026

नई दिल्ली। दुनिया के अरबपतियों (world’s billionaires) की संपत्ति (Property) में शेयर बाजार (Stock Market) के उतार-चढ़ाव का असर एक बार फिर साफ दिखाई दिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट से मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की संपत्ति एक ही दिन में 2.11 अरब डॉलर यानी 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा घट गई। इसके उलट टेस्ला और स्पेसएक्स से जुड़े शेयरों में तेजी ने एलन मस्क (Elon Musk) की संपत्ति में 34.1 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा कर दिया।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अंबानी अब 86 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं। एक पायदान नीचे खिसकने के साथ एशिया के अमीरों की रैंकिंग में भी उनकी स्थिति बदली है।

कभी 100 अरब डॉलर के पार थी संपत्ति
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी कभी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे और उनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर से अधिक पहुंच गई थी। अब चीन के झांग यिमिंग ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। झांग 92.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया में 21वें और एशिया में दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

इस साल अंबानी की नेटवर्थ में 21.7 अरब डॉलर की कमी आई है, जबकि झांग यिमिंग की संपत्ति 27.7 अरब डॉलर बढ़ी है। एशिया में फिलहाल गौतम अडानी सबसे अमीर हैं। उनकी नेटवर्थ 109 अरब डॉलर है और वे वैश्विक सूची में 18वें स्थान पर हैं। इस साल अडानी की संपत्ति में 24.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।


  • रिलायंस के शेयर टूटे, अंबानी की दौलत घटी
    अरबपतियों की नेटवर्थ में रोज होने वाले बदलाव का सबसे बड़ा कारण शेयर बाजार में उनकी कंपनियों के शेयरों की कीमत है। अंबानी की संपत्ति का बड़ा हिस्सा रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़ा है। मंगलवार को कंपनी के शेयर 1.34% गिर गए। इसका सीधा असर उनकी नेटवर्थ पर पड़ा और एक दिन में 2.11 अरब डॉलर की कमी दर्ज हुई।

    मस्क ने एक दिन में कमाए ₹3.23 लाख करोड़
    दूसरी तरफ एलन मस्क के लिए मंगलवार का दिन बेहद शानदार रहा। टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयरों में तेज उछाल से उनकी संपत्ति 34.1 अरब डॉलर से अधिक बढ़ गई। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 3.23 लाख करोड़ रुपए बैठती है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार मस्क की कुल नेटवर्थ अब 938 अरब डॉलर हो गई है। वह खरबपति बनने के आंकड़े से करीब 62 अरब डॉलर दूर हैं।

    ये हैं दुनिया के टॉप-10 अमीर

    अरबपति नेटवर्थ अरब डॉलर में
    एलन मस्क 938
    लैरी पेज 291
    जेफ बेजोस 279
    सर्गेई ब्रिन 270
    माइकल डेल 254
    मार्क जुकरबर्ग 218
    लैरी एलिसन 217
    जेनसेन हुआंग 187
    स्टीव बाल्मर 173
    बर्नार्ड अर्नाल्ट 149

    टॉप-10 में अमेरिकियों का दबदबा
    दुनिया के शीर्ष 10 अरबपतियों में अमेरिकी कारोबारियों का दबदबा है। इस सूची में फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट अकेले गैर-अमेरिकी अरबपति हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अर्नाल्ट इस साल अब तक 58.7 अरब डॉलर गंवा चुके हैं और 149 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 10वें स्थान पर हैं।

    अब सवाल यह है कि क्या अर्नाल्ट टॉप-10 में अपनी जगह कायम रख पाएंगे। वॉरेन बफेट 144 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 11वें स्थान पर हैं। अगर अर्नाल्ट की संपत्ति में और गिरावट आती है और बफेट की नेटवर्थ बढ़ती है, तो टॉप-10 में अमेरिकी अरबपतियों का पूरी तरह कब्जा हो सकता है। आने वाले कुछ हफ्तों में तस्वीर और साफ हो सकती है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved