उत्तर प्रदेश देश

मुलायम की हालत अब भी नाजुक, विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की टीम कर रही है इलाज

लखनऊ। तीन बार यूपी के मुख्‍यमंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। गुरुग्राम स्थिति मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती मुलायम सिंह यादव की सेहत के बारे में जानकारी साझा करते हुए मंगलवार को मेदांता हॉस्पिटल ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की एक बड़ी टीम सपा संरक्षक का इलाज कर रही है।

मुलायम सिंह की हालत में गिरावट के चलते सोमवार को उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में शिफ्ट किया गया था। सपा के संस्‍थापक और संरक्षक 82 वर्षीय मुलायम सिंह का यादव का मेदांता में इस साल अगस्‍त से इलाज चल रहा है। इसके पहले समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट में कहा था कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की हालत स्थिर है। उनके बेटे और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल पहुंचे जहां उनके पिता भर्ती हैं।


पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित देश के तमाम वरिष्‍ठ नेता सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव की सेहत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए इस बारे में जानकारी ली है। उन्‍होंने मुलायम सिंह के शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की प्रार्थना की है।

बताया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी अखिलेश यादव से बात कर मुलायम सिंह यादव की सेहत का हाल जाना। पीएम ने उन्‍हें इलाज में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। सीएम योगी ने भी अखिलेश यादव से बात कर मुलायम सिंह यादव की सेहत का हाल जाना है।

मुलायम सिंह की सेहत के लिए भजन-कीर्तन और प्रार्थना का दौर जारी
लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास हनुमान मंदिर में मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के लिए सुबह से भजन-कीर्तन और प्रार्थना की जा रही है। सपा कार्यकर्ता मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थलाभ की कामना कर रहे हैं।

Share:

Next Post

दशहरा के दिन इस विधि से करें हवन, दूर होंगे दुख-दर्द, सुख-समृद्दि में होगी वृद्धि

Tue Oct 4 , 2022
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में दशहरा का बहुत अधिक महत्व होता है। असत्य पर सत्य की जीत के रूप में इस पर्व को मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। दशहरा के दिन भगवान श्री राम की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। दशहरा के दिन […]