खेल

मुंबई के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन आईपीएल 2020 में अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन : रवि शास्त्री

दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के स्पिनर वाशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

बता दें कि जिस पिच पर लगभग सभी गेंदबाजों को मार पड़ी,उस पिच पर सुंदर ने अपने 4 ओवर में कुल 12 रन देकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का विकेट हासिल किया।

शास्त्री ने ट्वीट किया, ‘बल्लेबाजों की दुनिया में – चेन्नई से वॉशिंगटन तक। आईपीएल 2020 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन। स्पेशल।”

बता दें कि आरसीबी ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को सोमवार को सुपर ओवर में हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)13 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिकल (54), एरोन फिंच (52) और एबी डिविलियर्स (नाबाद 55) के शानदार अर्धशतकों तथा शिवम दुबे के नाबाद 27 रनों की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट पर 201 रन बनाए।

जवाब में मुंबई ने ईशान किशन के तूफानी 99 और कीरोन पोलार्ड के नाबाद 60 रनों की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर में किया गया। सुपर ओवर में, मुंबई इंडियंस केवल सात रन ही बना सकी, क्योंकि सैनी ने शानदार ओवर फेंका, और विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने इसका आसानी से पीछा किया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी के लिए राज्यपाल से मिलीं पायल घोष

Tue Sep 29 , 2020
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री पायल घोष मंगलवार को राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मिलीं और यौन शोषण के आरोपित अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की.इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले भी उपस्थित थे। पायल घोष ने राजभवन से निकलने के बाद पत्रकारों को बताया कि अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का मामला दर्ज […]