बड़ी खबर व्‍यापार

मुंबई एयरपोर्ट बना गोल्ड स्मगलिंग का सबसे बड़ा अड्डा, भाव बढ़ने से सोने की तस्‍करी भी बढ़ी

नई दिल्ली (New Delhi)। देश में सोने की कीमत (Gold Price) नए स्तर छू रही है। सोने की कीमतों में तेजी की रुझान आगे भी जारी रहने वाला है। अगले एक महीने में सोने की कीमत 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है। दिल्ली और मुंबई (Mumbai) जैसे बड़े शहरों में सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ऊपर चल रही है।आईआईएफएल सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता के अनुसार, 2023 के अंत तक सोना 63,000 से 65,000 के स्तर की ओर बढ़ सकता है। अगली अक्षय तृतीया तक यह 66,000 से 68,000 के ऊच्च स्तर को भी छू सकता है। सोने की बढ़ती कीमतों के साथ सोने की स्मगलिंग लगातार भी बढ़ती जा रही है। वर्ष 2022 में 3502 किलोग्राम स्मगलिंग (smuggling) वाला सोना जब्त किया गया, जो वर्ष 2021 के मुकालबे 47 फीसद अधिक है।


दुनिया में सबसे अधिक सोना कौन और क्यों खरीद रहा है? जानें यहां
वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में 2,383.38 किलोग्राम सोने की जब्ती की गई थी। वहीं, वर्ष में 2020 में 2,154.58 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। वर्ष 2023 के शुरुआती दो महीने में ही 916.37 किलोग्राम सोना जब्त किया जा चुका है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022 में सोना जब्ती के 3982 मामले सामने आए, जबकि वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 2445 था।

केरल में सबसे अधिक जब्ती
आंकड़ों के अनुसार स्मगलिंग कर लाए गए सोने की सबसे अधिक जब्ती केरल राज्य (Kerala State) में की गई। केरल में वर्ष 2022 में 755.81 किलोग्राम सोना जब्त किया गया, जबकि इससे पिछले साल 586.95 किलोग्राम सोना पकड़ा गया था। राज्य में पिछले साल सोने की स्मगलिंग के 1035 मामले दर्ज किए गए।

वजन के आधार पर केरल के बाद सबसे अधिक 535.65 किलो सोना महाराष्ट्र में जब्त किया गया। तीसरे स्थान पर तमिलनाडु है, जहां 519 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लेह और लद्दाख से कुल 556.69 किलोग्राम सोना जब्त किया गया।

साल 2021-22 में पकड़ा गया 405 करोड़ रुपये का अवैध सोना
डिपार्टमेंट ऑफ रेवेव्यू इंटेलिजेंस द्वारा भारत में होने वाली स्मगलिंग की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021-22 में सोने की स्मगलिंग के कुल 160 मामले पकड़े गए। इनमें कुल 833.07 किलो सोना जब्त किया गया, जिसकी कीमत 405.36 करोड़ रुपये थी। रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए कुल सोने का 37 फीसद सोना म्यानमार से, 20 फीसद सोना मिडल ईस्ट से, 7 फीसद सोना बांग्लादेश से और 36 फीसद सोना अन्य देशों से आया था।

मुंबई एयरपोर्ट बना स्मगलिंग का सबसे बड़ा अड्डा
कस्टम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट पर बीते अप्रैल 2022 से लेकर फरवरी 2023 तक सोने की स्मगलिंग के मामलों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां बीते 11 महीनों में 604 किलो सोने की स्मगलिंग हुई है, जिसकी कीमत 340 करोड़ रुपये। इन आंकड़ों ने दिल्ली एयरपोर्ट को भी पीछे छोड़ दिया है, जहां 374 किलो और चेन्नई एयरपोर्ट पर 306 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। तस्करों के लिए मुंबई, दिल्ली और चेन्नई बड़े केंद्र बनकर उभरे हैं।

टैक्स बचाने के लिए स्मगलिंग
भारत में सोने की कुल खपत का करीब 90 फीसद हिस्सा दूसरे देशों से आयात किया जाता है। भारत सरकार सोने के आयात पर 18 फीसद टैक्स वसूलती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस टैक्स में बेसिक कस्टम ड्यूटी और एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेस ही 15 फीसद हो जाता है। इसके अलावा सोने के आयात पर 3.5 फीसद जीएसटी भी लगता है। माना जाता है कि अवैध रूप से आने वाला सोना 8 से 9 लाख रुपये प्रति किलो सस्ता पड़ता है।

सोने की खपत में दूसरे स्थान पर भारत
भारत सोने का उपभोग करने के मामले में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत में हर साल करीब 800 टन सोने की खपत होती है। देश में सोने की कुल खपत का 90 फीसद हिस्सा दूसरे देशों से आयात किया जाता है। भारत में आयात किए जाने वाले कुल सोने में से करीब 80 से 100 टन सोना अवैध रूप से देश में लाया जाता है।

इन देशों से सबसे ज्यादा स्मगलिंग
आंकड़ों के अनुसार अवैध रूप से सोना 37 फीसद म्यांमार से, 20 फीसद मिडल ईस्ट से, 7 फीसद बांग्लादेश से और 36 फीसद अन्य देशों से लाया जाता है।

Share:

Next Post

36 घंटे में सात शहरों का दौरा करेंगे PM मोदी, 5300 किलोमीटर का तय करेंगे सफर

Mon Apr 24 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सोमवार से एक ‘तूफानी दौरा’ शुरू करने वाले हैं। 36 घंटे में ही वह सात शहर जाएंगे और आठ कार्यक्रमों (programs) में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह लगभग 5300 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। वह कई जगहों पर नए प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी […]