देश बड़ी खबर

मुंबई भारी बारिश से बेहाल, निचले इलाकों में भरा पानी

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश फिर से आफत बनकर आई है। मुंबई के दादर, अंधेरी, सायन, कुर्ला, हिंदमाता इलाकों में जोरदारी बारिश हो रही है। मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया है। जब भी मुंबई में बारिश होती है, सबसे पहले इन्हीं निचले इलाकों में पानी भरना शुरू होता है। मुंबई में तेज बारिश से कई हिस्सों में भयंकर जलभराव है। हिंदमाता इलाके में बेस्ट की बसों को डायवर्ट कर दिया गया है। मुंबई में मध्य और पश्चिमी दोनों इलाकों में जोरदार बारिश शुरू हो चुकी है।
IMD की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें ठाणे और मुंबई सहित महाराष्ट्र में अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश के संकेत दिए गए हैं। महाराष्ट्र में 28 जुलाई के बाद बारिश में राहत मिलने की बात कही गई है।
वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। IMD के मुताबिक दिल्ली-NCR में हल्की बारिश हो सकती है। स्काईमेट का कहना है कि उत्तर प्रदेश, उत्तरी हरियाणा, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

 

Share:

Next Post

Rajasthan Political Crises: राज्यपाल ने फिर लौटा दी सत्र बुलाने की फाइल

Mon Jul 27 , 2020
जयपुर।  राजस्थान में जारी सियासी दंगल अब कई मोर्चों पर लड़ा जा रहा है। सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जो जंग सत्ता को लेकर शुरू हुई थी, अब उसने कानूनी रूप ले लिया है और कई पार्टियां इसमें शामिल हो चुकी हैं। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी की […]