img-fluid

देवास में हत्याकांड का खुलासा, चेन लूटने के इरादे से की महिला की हत्या

September 12, 2026

देवास। मध्य प्रदेश के देवास (Dewas) के सतवास के पुनर्वास इलाके में महिला की हत्या और उसकी बेटी पर जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि वारदात से पहले आरोपियों ने इलाके की रेकी की थी। इसके बाद चेन लूटने के इरादे से महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया। बेटी ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला कर दिया गया। पुलिस ने मामले में दो नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।

10 सितंबर को पुनर्वास बस्ती में माया शर्मा और उनकी बेटी रानू खून से लथपथ मिली थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। जांच आगे बढ़ी तो CCTV फुटेज में वारदात से पहले की रेकी सामने आई।


  • घायल बेटी से मिली जानकारी को पुलिस ने CCTV और दूसरे तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों से मिलाया। इसके बाद पुलिस ने दो नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सोने की चेन के टुकड़े, दो मोबाइल, चाकू और वारदात में इस्तेमाल अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved