img-fluid

आधी रात रहस्यमयी हरकत, दुकानों के बाहर मिली संदिग्ध सामग्री

August 03, 2026

  • गोराबाजार बिलहरी क्षेत्र का मामला, कैमरे में कैद हेलमेटधारी युवक

जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी में सोमवार देर रात हुई एक संदिग्ध घटना ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। अज्ञात कार सवार युवक हेलमेट पहनकर इलाके में पहुंचे और तीन से चार दुकानों के बाहर संदिग्ध सामग्री रखकर फरार हो गए। सुबह दुकानदारों ने दुकानें खोलीं तो बाहर रखी सामग्री देखकर हड़कंप मच गया। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में कार से आए हेलमेटधारी युवक अलग-अलग दुकानों के सामने रुककर कुछ सामग्री रखते और फिर तेजी से निकलते दिखाई दे रहे हैं। हेलमेट पहने होने के कारण उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर कार और उसमें सवार युवकों की पहचान करने में जुटी है।


  • व्यापारियों ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
    घटना से नाराज दुकानदार गोराबाजार थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दी। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की हरकत से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के पीछे की वजह उजागर करने की मांग की है।

    संदिग्ध सामग्री को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं
    स्थानीय लोगों द्वारा इसे कथित जादू-टोने से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन अभी तक पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने तक यह स्पष्ट नहीं है कि दुकानों के बाहर रखी गई सामग्री का उद्देश्य क्या था।

    जांच में जुटी पुलिस
    पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कार के रूट, नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved