img-fluid

किचन में मिली गंदगी और अव्यवस्था बासी दाल-चावल मौके पर नष्ट कराए

November 03, 2026

  • होटल सॉलिटियर के माखन भोग रेस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

उज्जैन। शहर के होटल सॉलिटियर के माखन भोग रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर गंभीर अनियमितताएँ सामने आई हैं। रेस्टोरेंट में बटर के नाम पर वेजिटेबल फैट स्प्रेड का इस्तेमाल किया जा रहा था, वहीं किचन में अत्यधिक गंदगी, साफ-सफाई का अभाव और खाद्य पदार्थों के रखरखाव में लापरवाही भी मिली। विभाग ने मौके पर बासी दाल-चावल नष्ट कराए और जांच के लिए बटर, तेल तथा पनीर के नमूने लिए है।


  • खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जंतर मंतर रोड स्थित होटल सॉलिटेर के माखन भोग रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। रेस्टोरेंट का संचालन महेश वर्मा, निवासी पटेल नगर, उज्जैन द्वारा किया जा रहा है। जाँच के दौरान सामने आया कि बटर के नाम पर वेजिटेबल फैट स्प्रेड का उपयोग किया जा रहा था। इसमें वेजिटेबल ऑयल और बटर का फ्लेवर होता है। ऐसे में खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की वास्तविक प्रकृति और उसके प्रस्तुतिकरण को लेकर विभाग ने जाँच शुरू की है। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट के किचन की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। किचन में ही फूड वेस्ट चैम्बर स्थापित पाया गया। इसके अलावा अत्यधिक गंदगी और साफ-सफाई का अभाव मिला। खाद्य पदार्थों को सुरक्षित और उचित तरीके से स्टोर करने की व्यवस्था भी नहीं पाई गई। किचन की अव्यवस्थित स्थिति ने खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और उपभोक्ताओं को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। कार्रवाई के दौरान मौके पर रखी बासी दाल और चावल को नष्ट कराया गया। साथ ही बटर, तेल और पनीर के नमूने लेकर उनकी जांच कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग रेस्टोरेंट के खाद्य लाइसेंस को सस्पेंड करने की कार्रवाई भी कर रहा है। फिलहाल विभाग की कार्रवाई जारी है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी। इस कार्रवाई ने एक बार फिर शहर के होटल और रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों तथा साफ-सफाई की नियमित निगरानी की जरूरत को सामने ला दिया है।

    Share:

  • एक ही मामले में 2 याचिकाएं... हाई कोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

    Tue Nov 3 , 2026
    इलाहाबाद: न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग करना और अदालत से अहम तथ्य छिपाना एक याचिकाकर्ता को भारी पड़ गया. उसने एक ही मामले में दो बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाएं भी दाखिल कर दी थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इन दोनोंं याचिकाओं को खारिज करते हुए कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने इसे अदालत को गुमराह करना करार दिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved