देश

नागिन ने लिया बदला: नाग के 2 हत्यारों को ढूंढकर ली जान


अहमदाबाद। नागिन के द्वारा इंतकाम लेना हमने फिल्मों में देखा है। लेकिन एक ऐसा ही मामला सच में सामने आया है। यह मामला गुजरात(Gujrat) के गांधीनगर(gandhinagar) जिले का है, जहां एक घर में सांप नजर आने पर परिवार के सदस्यों ने मार दिया था। लेकिन तीन दिनों के अंदर ही उस परिवार के 2 लोगों की सांप के डंसने से मौत हो गई।

चाची और भतीजी की मौत
मृत दोनों लोग के बीच चाची और भतीजी का रिश्ता है। खास बात ये है कि इन दोनों को सांप ने एक ही जगह और एक ही तरह से डंसा है। सांप के डंसने के बाद उनकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि समय पर अस्पताल पहुंचने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।



डॉक्टर का कहना है कि उनकी पूरी बॉडी में जहर बहुत तेजी से फैला, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों में एक छोटी बच्ची है, जिसकी उम्र मात्र 7 साल थी। ध्यान देने वाली बात है कि ये दोनों घटनाएं अलग-अलग समय और जगहों पर हुई थी। अब इस पूरी घटना को लोग नागिन का बदला लेना ही बता रहे हैं। लेकिन सच क्या है यह कोई शायद ही बता सकता है।

Share:

Next Post

केंद्रीय कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया की एंट्री तय, दिया जाएगा ये महत्वपूर्ण विभाग

Sun Jun 13 , 2021
भोपाल। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को जल्द ही केंद्रीय कैबिनेट में एंट्री मिलना करीब-करीब तय है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं जिसमें सिंधिया को भी जगह दी जाएगी। संभावना है कि उन्हें रेल या मानव संसाधन जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया जा सकता है। […]