img-fluid

रंजीत कुमार दास के समर्थन में नड्डा करेंगे चुनाव प्रचार

April 02, 2021

गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (Bharatiya Janata Party (BJP) national president JP Nadda) असम के तीसरे व अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के लिए आज शुक्रवार को असम पहुंच रहे हैं। जेपी नड्डा पाटाचारकुची में असम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

पाटाचारकुची के बाद वे गुवाहाटी के चांदमारी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया भी मौजूद रहेंगे। ज्ञात हो कि भाजपा नेता असम सरकार के मंत्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य के समर्थन में मतदाताओं को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और महासचिव सैकिया शुक्रवार को बरखेत्री में भी एक जनसभा में हिस्सा लेंगे। जबकि, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल चिरांग, बरपेटा, नलबारी, दुधनै, पलाशबारी और हाजो में चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं नेडा के संयोजक डॉ हिमंत विश्वशर्मा चपागुरी, बासुगांव, गोलकगंज, गोसाईगांव, पश्चिम कोकराझार और पूर्व कोकराझार में चुनावी जनसभाओं में हिस्सा लेंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • Oppo F19 स्‍मार्टफोन भारत में इस दिन होगा लांच, फीचर्स होंगे जबरदस्‍त

    Fri Apr 2 , 2021
    इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Oppo अपने लेटेस्‍ट व दमदार Oppo F19 स्मार्टफोन को भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है , जिसका ऐलान गुरुवार को कंपनी ने किया है। यह नया स्मार्टफोन Oppo F19 सीरीज़ के तीसरे स्मार्टफोन के तौर पर भारत में लॉन्च होगा, जिसमें पहले से ही Oppo F19 Pro और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved