img-fluid

Nag Panchami 2022 : आज है नाग पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त, अद्भुत संयोग व पूजा विधि

August 02, 2022

नई दिल्ली। नाग पंचमी (Nag Panchami ) का त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाते हैं। नाग पंचमी के दिन महिलाएं नाग देवता की पूजा करती हैं। नाग पंचमी का दिन नाग देवता (serpent god) की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। नाग पंचमी के दिन शिव व सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) से मुक्ति मिलती है।

शिव व सिद्धि योग की अवधि-
नाग पंचमी के दिन शिव योग शाम 06 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सिद्धि योग शुरू होगा।
नाग पंचमी के दिन इस मंदिर में दर्शन मात्र से मिटता है कालसर्प दोष, पुराणों में भी वर्णित है महिमा

नाग पंचमी 2022 शुभ मुहर्त-
पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 02, 2022 को 05:13 ए एम बजे
पञ्चमी तिथि समाप्त – अगस्त 03, 2022 को 05:41 ए एम बजे


नाग पंचमी 2022 पूजा मुहूर्त-
नाग पंचमी के दिन सुबह 05 बजकर 43 मिनट से सुबह 08 बजकर 25 मिनट तक नाग पंचमी पूजा मुहूर्त है। अवधि 02 घंटे 42 मिनट की है।

नाग पंचमी के तीसरा मंगला गौरी व्रत-
इस साल नाग पंचमी पर विशेष संयोग (special coincidence) बन रहा है। नाग पंचमी के दिन तीसरा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। सावन मास में सोमवार व्रत के साथ ही मंगलवार व्रत का भी विशेष महत्व होता है। मंगलवार व्रत माता पार्वती को समर्पित माना गया है। सावन के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत (Mangala Gauri Vrat) रखने का विधान है।

नाग पंचमी की पूजा विधि
इस व्रत के आराध्य नागदेव माने गए हैं।
इस दिन अनंत, वासुकि, महापद्म आदि नाग अष्टकों की पूजा की जाती है।
चतुर्थी तिथि के दिन एक बार भोजन करें और पंचमी तिथि के दिन उपवास करके शाम को भोजन करना चाहिए।
सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ़ वस्त्र पहन लेना चाहिए
पूजा करने के लिए नाग देवता का चित्र या मिट्टी की सर्प प्रतिमा को लकड़ी की चौकी या पाटे के उपर स्थापित करें।
उसके बाद हल्दी, रोली, चावल और पुष्प अर्पित करके नागदेवता की पूजा की जाती है।
इसके पश्चात कच्चा दूध, घी और चीनी मिलाकर सर्प देवता को अर्पित किया जाता है।
पूजन करने के बाद सर्प देवता की आरती की जाती है।
आप इस दिन किसी सपेरे को दक्षिणा आदि देकर दूध सर्प को पिला सकते हैं।
इसके बाद नाग पंचमी की कथा जरुर सुननी चाहिए।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के लिए हैं हम इसकी जांच का दावा नहीं करते हैं. इन्‍हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

Share:

  • अमेरिका के ड्रोन हमले में अलकायदा सरगना अल जवाहिरी मारा गया

    Tue Aug 2 , 2022
    वाशिंगटन । आतंकवाद (Terrorism) के खिलाफ जंग में दुनिया को एक और सफलता मिलती नजर आ रही है। खबर है कि अल अमेरिका (America) की तरफ से किए गए ड्रोन हमले ( US Drone Strike) में कायदा के प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी (Al-Qaeda Leader Al-Zawahiri ) की मौत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved