img-fluid

दिल्ली से बैरंग लौटे नागरसिंह…नड्डा-शाह ने समय ही नहीं दिया

July 24, 2024

आधी रात को भोपाल में सीएम, वीडी के सामने सरेंडर नजर आए
इंदौर, विशेष संवाददाता।
वन और पर्यावरण विभाग (Department of Forest and Environment) से बेदखल किए जाने के बाद तीखे तेवर अपनाते हुए दिल्ली पहुंचे मंत्री नागरसिंह चौहान (Nagarsingh Chauhan) बैरंग वापस लौट आए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा (JP Nadda) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने उन्हें मिलने का समय ही नहीं दिया। आधी रात को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) के साथ हुई मुलाकात में भी वे बचाव की मुद्रा में रहे और इस्तीफा देने के अपने बयान पर खेद भी प्रकट किया।


सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पहुंचने के बाद नागरसिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा था। दोनों नेता बजट के कारण दोपहर तक लोकसभा में थे। चौहान को उम्मीद थी कि दोपहर बाद उन्हें मुलाकात का समय मिलेगा, इसलिए उन्होंने मध्यप्रदेश भवन में डेरा डाल दिया था। जब दोनों जगह से मुलाकात का समय नहीं मिला तो उन्होंने रात को ही वापस भोपाल लौटने का निर्णय लिया और देर रात भोपाल पहुंचे।

भोपाल में पहले आलीराजपुर के कुछ भाजपा नेताओं के साथ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से मिले और बाद में संगठन महामंत्री हितानंद की मौजूदगी में चारों की चर्चा हुई। संगठन ने विभाग परिवर्तन के बाद चौहान द्वारा की गई टिप्पणी पर नाराजगी दर्शाई। मुख्यमंत्री ने भी कुछ मुद्दे उनके सामने रखे। संक्षिप्त चर्चा के बाद तय हुआ कि भविष्य में चौहान की भूमिका में विस्तार किया जाएगा। चौहान ने भी अपने बयान के लिए खेद व्यक्त किया। इस मुलाकात का एक फोटो भी रात में ही जारी किया गया। वे आज दिनभर भोपाल में रहेंगे और रात को आलीराजपुर लौटने का कार्यक्रम है। बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी भोपाल में ही हैं और पार्टी के अलग-अलग नेताओं से मिल रहे हैं।

वीडियो जारी कर खुद को विधायक बताया था
मंगलवार को भाबरा में चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर एक बड़ा कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में चौहान को भी शामिल होना था। दिल्ली में होने से वह इसमें नहीं पहुंच पाए तो एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में शामिल न होने के लिए खेद जताया था। इस वीडियो में उन्होंने खुद को आलीराजपुर के विधायक के रूप में प्रदर्शित किया था।

Share:

  • फुटपाथी कारोबारियों को अब एक लाख रु. तक का ऋण

    Wed Jul 24 , 2024
    इंदौर। पिछले दिनों केंद्र सरकार (Central government) ने पीएम स्वनिधि (PM Swanidhi) सहित अन्य योजनाओं में प्रदेश (State) के अव्वल आने पर अवॉर्ड वितरित किए थे। वहीं कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने इन योजनाओं की समीक्षा भी की, जिसमें छोटे फुटपाथी कारोबारियों (Street vendors) को एक लाख रुपए तक का ऋण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved