बड़ी खबर

फडणवीस का विपक्षी एकता पर तंज, बोले- जंगल में कितने भी जानवर एकजुट हो जाएं, राजा शेर ही रहेगा

नागपुर (Nagpur) । भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने रविवार को विपक्षी एकता (opposition unity) पर तंज करते हुए कहा कि जंगल में कितने भी जानवर एकजुट हो जाएं, राजा शेर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि साल 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) राजा साबित होंगे और कोई भी उन्हें चुनौती नहीं दे पाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा (BJP) अगले चुनाव में 303 सीटों का आंकड़ा भी पार कर जाएगी। वह नागपुर में एक पार्टी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन कांग्रेस से निष्कासित आशीष देशमुख को भाजपा में शामिल करने के सिलसिले में बुलाया गया था।

याद दिलाया 2019
इस सम्मेलन के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने विपक्ष की 23 जून को पटना में होने वाली रैली के बारे में बोला। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां पटना में रैली की योजना बना रही हैं। कुछ ऐसा ही प्रयास साल 2019 के चुनाव से पहले भी हुआ था। तब 55 से कुछ कम नेताओं ने एक विशाल रैली में मंच साझा किया था। लेकिन नतीजों में कांग्रेस को केवल 48 सीटें ही मिली थीं। फडणवीस ने कहा कि जंगल में यह मायने नहीं रखता कि जानवर कितने एकजुट हैं। वह शेर का शिकार नहीं कर सकते। जंगल पर राज शेर ही करता है। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह मोदी राजा हैं। यह मायने नहीं रखता कि विपक्ष उनके सामने कितना एकजुट है। वह मोदी को हरा नहीं सकता। हालांकि बाद में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इसको गलत नहीं समझा जाना चाहिए। मेरे कहने का यह मतलब नहीं है कि विपक्ष जानवर है।


विपक्ष को दे डाली चुनौती
फडणवीस ने कहा कि मैं विपक्ष को एक खुली चुनौती देता हूं। वह चुनाव से पहले अपना नेता घोषित कर दें। विपक्ष के भीतर एक नेता पर सहमति नहीं है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कांग्रेस से नाखुश हैं कि क्योंकि कांग्रेस वामदलों को समर्थन करती है। वहीं, नीतीश कुमार के पास खुद के तमाम मसले हैं। कोई किसी को नेता के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। फडणवीस ने कहा कि यहां पर भी हालात महाराष्ट्र के जैसे ही हैं। जैसे-यहां पर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना (यूबीटी) ने महाविकास अघाड़ी के तले हाथ मिलाया। कांग्रेस और एनसीपी नाराज हैं कि उन्होंने भीड़ जुटाई और नेता उद्धव ठाकरे बन गए। अब कांग्रेस और एनसीपी के भीड़ जुटाने वाले नेता इस बात को लेकर आपस में जूझ रहे हैं कि वह ठाकरे को बतौर हाईकमान क्यों बर्दाश्त करें? ठाकरे अपनी पार्टी तक तो संभाल नहीं पाए और तमाम सांसदों-विधायकों से हाथ धो बैठे।

कहा-2024 को लेकर कांफिडेंट
फडणवीस ने कहा कि भाजपा 2024 के चुनाव से पूर्व पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी तरह से कांफिडेंट है। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा को 13 करोड़ वोट मिले और उसने केंद्र में जीत हासिल की। साल 2019 में यह वोट बढ़कर 23 करोड़ हो गए। आज पीएम मोदी के मन की बात को 30 करोड़ लोग सुनते हैं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मोदी वह नेता हैं जिन्होंने विभिन्न मंचों के जरिए लोगों से सीधा संबंध बनाया है। साल 2024 में भाजपा 2019 में मिली 303 सीटों की संख्या को भी पार कर जाएगी। वहीं, भाजपा के साथ फिर से जुड़ने के बाद आशीष देशमुख ने कहा कि मैंने तय किया कि 2024 में लोकसभा या विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ृंगा। मैंने भाजपा ज्वॉइन की है संगठन में काम करने के लिए। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरा करूंगा। वहीं, फडणवीस ने इसे वास्तविक घरवापसी बताया।

Share:

Next Post

Cyclone Biperjoy: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, MP-UP भीगने के लिए रहें तैयार

Mon Jun 19 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। गर्मी की मार (heat stroke) झेल रहे उत्तर भारत (North India) को राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। खबर है कि अब तक धीमे चल रहे मॉनसून (Monsoon) को गति मिलने वाली है और रविवार के बाद कई राज्यों में बारिश दस्तक दे सकती है। इसके अलावा गुजरात में […]