img-fluid

नानाखेड़ा बस स्टैंड इतना गंदा कि खड़े रहना मुश्किल..मकडिय़ों के जाले लगे दीवारों पर

March 04, 2025

oplus_2

उज्जैन। नानाखेड़ा बस स्टैण्ड की सफाई कई वर्षों से नहीं हुई है और मकडिय़ों के जाल लग गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस माह शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण करने के लिए टीम पहुँच सकती है। इसके बाद भी नगर निगम के अफसर स्वच्छता रैंक में सुधार के लिए एक्शन मोड में दिखाई नहीं दे रहे हैं।



अफसरों के दिशा निर्देश धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि शहर के अधिकांश इलाकों में जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। नानाखेड़ा बस स्टैंड की ही बात करे तो यहाँ भी जगह-जगह गंदगी का अंबार है। दूर दराज से आने वाले यात्रियों के लिए बैठने के लिए भी उचित सुविधा तक नहीं है। बावजूद, जिम्मेदार अफसर भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हाल यह है कि जोन स्तर पर तैनात मेट और दरोगा भी यहाँ आकर कुछ देखना तक ठीक नहीं समझ रहे हैं।

Share:

  • सिंहस्थ सिटी के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली

    Tue Mar 4 , 2025
    उज्जैन। सिंहस्थ सिटी के लिए सरकार द्वारा उत्तर और घटिया विधानसभा क्षेत्र के किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है। इसी के विरोध में किसान सामाजिक न्याय परिसर से ट्रैक्टर रैली निकालन रहे हैं। जिला प्रशासन ने पिछले दिनों सिंहस्थ सिटी विकसित करने के लिए मुरलीपुरा, मोहनपुरा, सदावल, भैरवगढ़ से जुड़े कुछ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved