देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मंत्री सारंग के आवाह्न पर 1.5 लाख दीपों से जगमगाई नरेला विधानसभा

– नरेला में हर घर के बाहर दिखा ‘एक दीपक राम और एक दीपक राष्ट्र के नाम’
– मंत्री सारंग ने हजारों दीपों के साथ की भारत माता और श्रीराम दरबार की महाआरती

भोपाल (Bhopal)। रामनवमी (Ram Navami) के मौके पर गुरुवार शाम को नरेला विधानसभा में दीपोत्सव मनाया (Deepotsav celebrated in Narela assembly) गया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (Medical Education Minister Vishwas Kailash Sarang) के आवाह्न पर क्षेत्र के समस्त रहवासियों ने अपने घरों के बाहर एक दीपक भगवान श्रीराम के नाम और एक दीपक राष्ट्र के नाम प्रज्वलित किया। शाम होते ही रहवासियों ने अपने घरों के साथ ही मुख्य मार्गों, सभी आवासीय परिसरों, संस्थानों सहित सभी मंदिरों एवं क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर करीब 1.5 लाख से अधिक दीपक जलाए।

इस अवसर पर मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत प्रभात चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों दीपों के साथ भारत माता और भगवान श्रीराम दरबार की महाआरती भी की। दीपोत्सव के दौरान रहवासियों में विशेष उल्लास और उत्साह देखने को मिला। वहीं नरेला क्षेत्र में रामनवमी का उत्सव देर रात तक लोग मनाते रहे।


अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक
मंत्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में प्रत्येक पर्व जनभावना के साथ भव्य रूप में मनाया जाता है। रामनवमी के अवसर पर नरेला विधानसभा के समस्त नागरिकों द्वारा अयोध्या में करीब वर्षों के इंतजार के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की प्रसन्नता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करने के लिये करीब 1.5 लाख से अधिक दीपक जलाए गये।

उन्होंने कहा कि भारत में सदियों से भगवान राम के प्रति लोगों की अटूट आस्था है। यहां प्रत्येक धर्मप्रेमी के हृदय में राम का वास है। निश्चित रूप से भगवान राम हमारे राष्ट्र की पहचान है और अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है।

नरेला में दिखी राम भक्ति और राष्ट्र भक्ति की अनूठी मिसाल
रामनवमी के शुभ अवसर पर नरेला विधानसभा पूर्ण रूप से रामभक्ति और राष्ट्रभक्ति में सराबोर दिखी। क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने घरों में दीपकों की लड़ियाँ सजाकर रामनवमी का प्रकाश पर्व मनाया। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों पर भगवान राम और भारत माता की सुंदर रंगोलियां भी बनाई गई थी। यहां ढोल नंगाड़ों और आतिशबाजी के साथ रहवासियों ने राम जन्मोत्सव मनाया। वहीं क्षेत्र के कई मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही भंडारों का भी आयोजन किया गया था।

रामनवमी पर नरेला में यहाँ हुए कार्यक्रम
मंत्री सारंग बतौर मुख्य अतिथि दुर्गा मंदिर सुंदर नगर अशोका गार्डन, श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर छोला, सुभाष कॉलोनी, गौतम नगर, बी-सेक्टर मारिअम्मन माता मंदिर गोविंदपुरा भेल, डबल स्टोरी, अन्ना नगर, अर्जुन नगर, सुभाष नगर शिव मंदिर, सुदेश नगर, वार्ड 39 संतोषी माता मंदिर, हनुमान मंदिर जनता क्वार्टर, गौतम नगर, दुर्गा मंदिर शहंशाह गार्डन, परिहार चौराहा, 12 दुकान, विश्वकर्मा मंदिर, दुर्गा मंदिर बृज कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, श्री शिव मंदिर कृष्णा नगर में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर रहवासियों को श्रीराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ दी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़े शुक्रवार का राशिफल

Fri Mar 31 , 2023
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.14, सूर्यास्त 06.20, ऋतु – ग्रीष्म चैत्र शुक्ल पक्ष दशमी, शुक्रवार, 31 मार्च 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]