
नासा (NASA) का एक खास मिशन आर्टेमिस (Artemis) 29 अगस्त यानी कि आज चांद के लिए रवाना होगा. वो लंबे समय तक चांद की कक्षा में रहेगा, फिर वापस आ जाएगा. आर्टेमिस साल 1972 के बाद पहली बार साल 2025 में इंसानों को चांद की सतह पर ले जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, नासा अमेरिका के फ्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 39बी से आर्टेमिस को लॉन्च करेगी. ये लॉन्चिंग भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे की जाएगी. जिस पर पूरी दुनिया की नजर है. गौरतलब है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चांद के दक्षिणी ध्रुवीय इलाके में 13 लैंडिंग एरिया की पहचान की है. इनमें से एक को आर्टेमिस के मिशन में लैंडिंग के लिए चुना जाएगा. आर्टेमिस साल 2024 में इंसानों को लेकर चंद्रमा पर जाएगा.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved