img-fluid

पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा से जुड़े प्रोजेक्ट में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: निगमायुक्त

November 19, 2026

  • ललपुर, रामपुर और रांझी क्षेत्र का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति परखी, अमृत 2.0 के इंटेक वेल का काम जल्द पूरा करने के निर्देश

जबलपुर। शहर में विकास कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता सुनिश्चित करने नगर निगमायुक्त अग्रिम कुमार एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने अधिकारियों की टीम के साथ ललपुर, रामपुर और रांझी क्षेत्र का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति परखी। इस दौरान अमृत 2.0 योजना के तहत ललपुर में निर्माणाधीन इंटेक वेल का निरीक्षण करते हुए कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा से जुड़े प्रोजेक्ट में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्य में आ रही बाधाओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।



  • रामपुर जोन में राजस्व वसूली और स्वच्छता पर फोकस
    ललपुर के बाद निगमायुक्त रामपुर जोन कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राजस्व वसूली की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रभावी अभियान चलाने को कहा। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और कार्यालयीन कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को रिकॉर्ड अद्यतन रखने, जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करने और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

    नागरिक सुविधाओं में सुधार के निर्देश
    निरीक्षण के दौरान जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वच्छ पेयजल, सड़क, नाला-नालियों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। निगमायुक्त ने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और जनसमस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। निगमायुक्त ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों से भी बातचीत की।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved