मनोरंजन

Neha Raj & Mahi Srivastava के ‘नीला साड़िया’ की सोशल मीडिया पर धूम

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में सुपरसिंगर नेहा राज (Supersinger Neha Raj) ने तहलका मचा दिया हैं। आज हर भोजपुरिया (Bhojpuri) दर्शक उनकी आवाज का कायल बना बैठा है। जब भी वे भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव (Mahi Srivastava) के साथ आती हैं तो गर्दा ही उड़ा देती हैं। इन दोनों के साथ में आये गाने ज्यादातर गाने मिलियन क्लब में शामिल होकर यूट्यूब पर धूम मचा रहे हैं। इसी कड़ी में अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज हुआ नेहा राज और माही श्रीवास्तव का ‘नीला साड़िया’ गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने ने 6 दिन में 43 मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर दिया है। और ये आगे भी अपनी रफ्तार जारी रखे हुए है। यह गाना रिलीज होते ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है। गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है।

गाने में माही सखियों संग नीली साड़ी को लेकर बात के रही हैं कि अखियां में काजर लगाईं होठों पे लाली गुलाबी सजाईं जात बानी जब जब बजारिया ए साखी अब नाहीं पेहनब नीला साड़िया ए साखी लाइका मार ला सरोड पे नजरिया ए साखी।



आज माही ने भोजपुरी फ़िल्म जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। उनका कोई भी गाना आते ही सोशल मीडिया छा जाता है। इनके गानों को भोजपुरिया दर्शक बार बार देखना पसंद करते हैं यही कारण है कि इनके गाने जल्द से जल्द मिलेनियम क्लब में शामिल हो जाते हैं। निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि नीला साड़ियां ने हमारी उम्मीद से बेहतर का काम किया है। जब एक सोच के साथ गाना बनाते हैं कि ये दर्शकों को पसंद आएगा ही और वैसे ही हो जाता है तो आपको बहुत खुशी होती है। इस समय इस गाने को लेकर भी हमारी ऐसी ही फिलिंग है। गाने ने हमारी उम्मीद से बेहतर काम किया है। इसके लिए मैं अपनी जनता जनार्दन का शुक्रियादा करना चाहूंगा जो इसे इतना प्यार दिया धन्यवाद दर्शकों। आगे भी कंपनी दर्शक के टेस्ट के हिसाब से काम करती रहेगी।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘नीला साड़िया’ को सुपरसिंगर नेहा राज ने गाया है। वही इसके लेखक अर्जुन शर्मा है। इसका संगीत अभिषेक गुप्ता ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। और कोरियोग्राफी दीपक शर्मा की है।

 

 

Share:

Next Post

प्रसिद्ध गायक Udit Narayan 26 को सागर में देंगे प्रस्तुति

Thu Nov 24 , 2022
सागर। आगामी 26 नवम्बर को डॉ. हरिसिंह गौर जयंती (Dr. Harisingh Gaur Jayanti) के अवसर पर सागर का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। गौरव दिवस पर सागर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम (colorful cultural program) होंगे। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए प्रसिद्ध गायक उदित नारायण (Udit Narayan) कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, वे अपनी जादुई […]