img-fluid

पड़ोसी के बिल्ले ने बिल्ली को किया प्रेग्नेंट, 4 किटेंस को लेकर पड़ोसियों में भिड़ंत, पुलिस ने कराई सुलह

April 15, 2026

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) से एक बेहद अनोखा और चर्चा में छाया मामला सामने आया है, जहां दो पड़ोसी परिवारों के बीच बिल्लियों (cats) के 4 बच्चों की ‘कस्टडी’ को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, एक परिवार की मादा बिल्ली गर्भवती हो गई। आरोप है कि पड़ोसी के नर बिल्ली की वजह से ऐसा हुआ। कुछ समय बाद मादा बिल्ली ने 4 किटेंस को जन्म दिया। इसके बाद मामला तब गरमा गया जब मादा बिल्ली की मालकिन पड़ोसी के घर पहुंची और बच्चों पर अपना हक जताने लगी।

उनका कहना था कि चूंकि यह उनके पालतू जानवर से जुड़ा मामला है, इसलिए किटेंस की देखभाल का अधिकार उन्हें मिलना चाहिए। वहीं दूसरा परिवार भी पीछे हटने को तैयार नहीं था, जिससे बहस तेज हो गई।

पुलिस पहुंची, मामला बना ‘दिलचस्प’

विवाद बढ़ता देख एक पक्ष ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले को सुनने के बाद दोनों परिवारों को समझाया कि जबरदस्ती किसी भी पक्ष को किटेंस रखने का अधिकार नहीं है।

पुलिस ने सुझाव दिया कि यदि दोनों परिवार सहमत हों तो किटेंस को किसी तीसरे जिम्मेदार व्यक्ति को गोद दिया जा सकता है, ताकि उनकी बेहतर देखभाल हो सके।



  • समझौते से खत्म हुआ विवाद

    आखिरकार पुलिस की समझाइश के बाद दोनों परिवार मान गए और आपसी सहमति से चारों किटेंस को नए घर में गोद देने का फैसला किया गया। इस तरह मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ गया।

    सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने किटेंस को इतनी जल्दी मां से अलग करने पर सवाल उठाए। कुछ का कहना था कि दोनों परिवार बारी-बारी से उनकी देखभाल कर सकते थे। वहीं कई लोगों ने पालतू जानवरों की नसबंदी को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई।

    यह अनोखा मामला भले ही हल्के-फुल्के अंदाज में सामने आया हो, लेकिन इससे पालतू जानवरों की जिम्मेदारी और देखभाल को लेकर गंभीर सवाल भी उठे हैं।

    Share:

  • Registration for Shri Amarnath Yatra Begins Today at 556 Branches of These Banks

    Wed Apr 15 , 2026
    Jammu: Advance registration for the Shri Amarnath Yatra is set to commence on Wednesday. Registration will be available at 556 designated branches across the country belonging to Punjab National Bank, State Bank of India, Jammu & Kashmir Bank, and Yes Bank. An online registration facility will also be available on the Board’s official website and […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved