मनोरंजन

Birthday Special: कभी नहीं थे बच्चों की फीस भरने के पैसे, फिर ऐसे बॉलीवुड की मशहूर सिंगर बनीं कनिका कपूर


डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी झनकदार आवाज के बल पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कनिका कपूर 21 अगस्त यानी आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। कनिका के गानों को न सिर्फ भारत में बल्कि दूसरे देशों में भी खूब पसंद किया जाता है। आज कनिका कपूर की लंबी फैन फॉलोइंग हैं और उनके गाए गानों के लाखों लोग दीवाने हैं।

कनिका बॉलीवुड में सिंगर के तौर पर गाने तो गाती ही हैं, इसके अलावा कई बार उन्हें सिंगिंग रियलिटी शोज को भी जज करते देखा जाता है। आज कनिका बॉलीवुड की सबसे हिट सिगंर्स में शुमार हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह आर्थिक और मानसिक रूप से काफी परेशान थीं, लेकिन उन्होंने अपनी काबिलियत के बल पर अलग मुकाम हासिल किया।

21 अगस्त 1978 में जन्मीं कनिका कपूर का जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने मेहनत के बल पर अलग मुकाम पाया है। बता दें कि कनिका कपूर ने 8 साल की उम्र से पंडित गणेश प्रसाद मिश्रा से संगीत सीखना शुरू कर दिया था और महज 12 साल की उम्र से ही काम करने की शुरुआत कर दी थी। उस दौरान कनिका ने ऑल इंडिया रेडियो के एक कार्यक्रम में परफॉर्म किया था। उसके बाद से कनिका ने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा।


कनिका कपूर ने अनूप जलोटा के साथ भजन भी गाए हैं और इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड को भी कई सुपर डुपर हिट गाने भी दिए हैं। कनिका ने अपना पहला म्यूजिक वीडियो साल 2012 में रिलीज किया था। इसके अलावा रागिनी एमएमएस के गाने ‘बेबी डॉल मैं सोने दी’ से कनिका कपूर सबसे ज्यादा चर्चा में आईं। इस गाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ फीमेल प्लेबैक सिंगर की श्रेणी में फिल्मफेयर भी मिला था। इसके अलावा चिट्टियां कलाइयां भी उनका मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग है।

कनिका कपूर की आज देश से लेकर विदेशों तक लंबी फैन फॉलोइंग है और वह इंडस्ट्री की सबसे महंगी सिंगर्स में से एक हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब उनके पास अपने बच्चों की फीस भरने तक के पैसे नहीं थे। दरअसल जब कनिका सिर्फ 18 साल की थीं तभी उनकी शादी 1997 में लंदन के एक एनआरआई बिजनेसमैन के साथ हुई थी। बाद में कनिका और राज का तलाक हो गया। तलाक के दौरान वे तीन बच्चों की मां थीं। उस दौरान कनिका को काफी संघर्ष करना पड़ा था।

Share:

Next Post

क्या सिर में सूजन की वजह से ब्रेन डेड हुए Raju Srivastava? कॉमेडियन के मैनेजर ने बताई हकीकत

Sun Aug 21 , 2022
डेस्क। कॉमेडी की दुनिया के जाने-माने सितारे राजू श्रीवास्तव इन दिनों अपने जीवन की सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ रहे हैं। बीते कई दिनों दिल्ली के एम्स में भर्ती कॉमेडियन की सलामती के लिए हर कोई दुआ कर रहा है। कहीं पूजा तो कहीं हवन का सिलसिला लगातार जारी है। दिल का दौरा पड़ने के बाद […]