उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

महाकाल मंदिर में जल्द होगी दो सहायक प्रशासकों की नई नियुक्ति

  • जूनवाल और मोघी का स्थानांतरण होने के बाद

उज्जैन। महाकाल मंदिर में जल्द ही दो सहायक प्रशासकों की नियुक्ति होगी। बताया गया है कि कलेक्टर ने नाम तय कर लिए है और जल्द ही ये नाम सामने होंगे तथा नियुक्ति के बाद इनके द्वारा मंदिर में जिम्मेदारियाँ संभाली जाएंगी। दरअसल मंदिर के सहायक प्रशासक जूनवाल का तबादला नीमच हो गया है। वे राजस्व निरीक्षक से नायब तहसीलदार बनकर जा रहे हैं। सात साल से महाकाल मंदिर में सहायक प्रशासक के तौर पर काम कर रहे थे। साथ ही हाल में सहायक प्रशासक बनकर आए जीवनलाल मोघी का भी तबादला हो गया हैं। वह शाजापुर लैंड रिकॉर्ड अधीक्षक बनकर जा रहे हैं। मंदिर के सूत्रों ने बताया कि चूंकि महाकाल लोक बनने के बाद से ही मंदिर में भी ज्यादा भीड़ होने लगी है।


इसलिए इन दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण होने से मंदिर की व्यवस्थाएं प्रभावित होगी ही। लिहाजा मंदिर प्रशासक की तरफ से मंदिर प्रशासन के पदेन अध्यक्ष और कलेक्टर को व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने की दिशा में अवगत कराते हुए नए अधिकारियों को बतौर सहायक प्रशासक के रूप में नियुक्त करने के लिए निवेदन पत्र भेज दिया गया है। बताया गया है कि कलेक्टर ने कोठी के दो किसी अधिकारी के नाम भी तय कर लिए है जिन्हें मंदिर में सहायक प्रशासक बनाकर भेजा जाएगा। हालांकि यह बात अलग है कि जूनवाल और मोघी के जैसे ही मंदिर में आने वाले इन नए सहायक प्रशासकों के पास भी दोहरा कार्यभार होगा।

भारत विकास परिषद अवंतिका का हुआ दायित्व ग्रहण समारोह
भारत विकास परिषद अवंतिका के गठन के बाद गत दिवस दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सहायता अधिकारी चंद्रेश मंडलोई, विशिष्ट अतिथि प्रदीप अग्रवाल और प्रकाश चित्तौड़ा रहे। संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा अध्यक्ष चिराग शाह, सचिव अजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता को दायित्व ग्रहण कर शपथ दिलाई।

इस अवसर पर संरक्षक बुद्धिप्रकाश सोनी, राजेन्द्र शाह, सुधीर तोमर, वि_ल नागर, अशोक राजवानी आदि की उपस्थिति में शाखा के अन्य पदाधिकारी एवं संस्था के समस्त नवीन सदस्यों को दायित्व ग्रहण करवाया।

Share:

Next Post

राहुल गाँधी की लोकप्रियता से डर कर प्रधानमंत्री ने उनकी सदस्यता रद्द कराई

Mon Mar 27 , 2023
शहर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर बैठकर किया सत्याग्रह आंदोलन और भजन गाए उज्जैन। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है और कल क्षीरसागर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष गांधीजी की धुन और भजन गाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुलजी […]