टोक्यो । जापान (Japan) में बढ़ते बर्ड फ्लू (New bird flu) के कारण 77000 मुर्गियों को मारने का आदेश दे दिया गया है। बर्ड फ्लू का सबसे ज्यादा असर टोचिगी प्रांत में देखने को मिल रहा है जहां के फार्म में वायरस फैल रहा है।
प्रभावित फार्म के क्षेत्र के 10 किलोमीटर की सीमा के भीतर अंडे और पोल्ट्री उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है। टोचिगी प्रांत से पहले जापान के चीबी, कगवा, फुकुओका, हयोगो, मियाजाकी, हिरोशिमा, नारा, ओइता, वकायमा, शिगा, तोकुशिमा और कोचि में भी बर्ड फ्लू फैला था।
आधिकारिक बयान के अनुसार एवियन इन्फ्लूएंजा (avian influenza) का नया प्रकोप बेहद घातक है। बर्ड फ्लू की वजह से दिसंबर में बड़े पैमाने पर मुर्गियों को मारा गया था। जापान के 47 प्रान्तों में से 17 बर्ड फ्लू के प्रकोप से प्रभावित थे। अब तक जापान में 97 लाख घरेलू पक्षियों को मारा जा चुका है।(हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved