img-fluid

तान्या मित्तल-फैजान अंसारी विवाद में नया घटनाक्रम, फैजान ने मांगी पुलिस सुरक्षा; धमकियां मिलने का लगाया आरोप

July 03, 2026

मुंबई/ग्वालियर। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल (Influencer Tanya Mittal) और फैजान अंसारी के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। फैजान अंसारी (Faizan Ansari) ने ग्वालियर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में एक नया आवेदन देकर अपनी सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन पर पहले दर्ज कराई गई शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

एसपी कार्यालय में सौंपा आवेदन

गुरुवार को फैजान अंसारी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी। आवेदन में उन्होंने कहा कि अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उन्हें लगातार कॉल किए जा रहे हैं और शिकायत वापस लेने के लिए कथित तौर पर धमकाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।


  • छह महीने पुराने विवाद का दिया हवाला

    फैजान के अनुसार, विवाद की शुरुआत करीब छह महीने पहले हुई थी। उनका दावा है कि उस समय तान्या मित्तल ने मुंबई एयरपोर्ट पर बलराज साहनी नामक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कराई थी। इसके बाद बलराज और उनकी साझा परिचित सिम्मी राजपूत के अनुरोध पर वह ग्वालियर पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

    पुराने मामले में दर्ज कराए बयान

    फैजान ने बताया कि ग्वालियर पुलिस ने उन्हें पहले दर्ज मामले में बयान देने के लिए 2 जुलाई को बुलाया था। गुरुवार को उन्होंने विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर करीब दो घंटे तक अपना बयान दर्ज कराया। इसके बाद वह सीधे एसपी कार्यालय पहुंचे और नई शिकायत सौंपी।

    धमकी देने वालों पर गंभीर आरोप

    फैजान अंसारी का आरोप है कि उन्हें धमकी देने वाले लोग खुद को अंडरवर्ल्ड और उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़ा बताते हैं। उनका दावा है कि उन्हें एक घंटे के भीतर केस वापस लेने की चेतावनी दी गई, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका है।

    एफआईआर और सुरक्षा की मांग

    फैजान ने पुलिस से तान्या मित्तल, उनके भाई और उनकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी तान्या मित्तल और उनके परिवार की होगी।

    फिलहाल पुलिस ने फैजान अंसारी का आवेदन प्राप्त कर लिया है और कहा है कि शिकायत की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में तान्या मित्तल या उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    Share:

  • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्रों को हिंदू प्रार्थनाएं गाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

    Fri Jul 3 , 2026
    रायपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (Chhattisgarh High Court) ने सरकारी स्कूलों में धार्मिक प्रार्थनाओं को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी भी छात्र को सरस्वती वंदना, गायत्री मंत्र या अन्य हिंदू प्रार्थनाएं (Hindu prayers) गाने अथवा उनका पाठ करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि किसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved