इंदौर न्यूज़ (Indore News)

महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी में नए चेहरों को मौका, लेकिन वरिष्ठ नेत्रियों को भी तवज्जो

  • 113 महिला पदाधिकारियों की कार्यकारिणी में 4 पुरानी पदाधिकारी भी

इंदौर (Indore)। आखिरकार कल महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित कर ही दी गई। कार्यकारिणी में अधिकांश नए चेहरों को युवा अध्यक्ष साक्षी शुक्ला ने स्थान दिया है, वहीं 4 वरिष्ठ नेत्रियों को भी कार्यकारिणी में जगह मिली है। चुनाव को देखते हुए सभी गुटों को भी एडजस्ट किया गया है तो 2 और पांच नंबर विधानसभा से सबसे ज्यादा पदाधिकारी बनाए गए हैं।

वैसे शहर में महिला कांग्रेस का कार्यकाल विवादों का ही रहा है। जब अर्चना जायसवाल अध्यक्ष थीं, तब उन्होंने शहर में दो महिला अध्यक्ष बना दी थीं, लेकिन बाद में उन्हें होल्ड कर दिया गया और फिर अर्चना को ही हटा दिया गया था। इसके बाद जया तिवारी को अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन उनका कार्यकाल पूरा होने के पहले ही उन्हें हटा दिया गया। पांच महीने पहले पटेल ने साक्षी शुक्ला डागा को अध्यक्ष बनाया।


साक्षी पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। अब साक्षी ने पांच महीने बाद अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। वैसे साक्षी ने जो कार्यकारिणी बनाई है, उसमें नए चेहरों को तवज्जो दी है, ताकि चुनावी साल में सक्रिय महिलाएं अपनी भूमिका निभा सके। 113 पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की गई हैं, जिसमें राखी दुबे, नीलम श्रीवास्तव, शालिनी श्रीधर, बबीता शर्मा जैसी वरिष्ठ नेत्री शामिल हैं। 2 नंबर से सबसे ज्यादा महिलाएं ली गई हैं और पांच नंबर से उससे कम। बाकी विधानसभा क्षेत्रों से हारे-जीते विधायकों ने जो नाम दिए हैं, उन्हें कार्यकारिणी में शामिल किया है। एक विधानसभा में औसत 6 से 8 महिलाओं को लिया गया है।

Share:

Next Post

अमेरिका, जापान से लेकर रूस और ताइवान तक, सब लगाएंगे भारत पर पैसा, सरकार ने ढूंढ लिया तरीका

Thu Jul 6 , 2023
नई दिल्ली: जहां एक ओर अमेरिका-यूरोप और चीन के बीच ट्रेड वॉर चल रहा है. वहीं दूसरी ओर भारत ने भी चीन के खिलाफ गोलबंदी शुरू कर दी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी एक ऐसी टीम तैयार कर ली है, जो ट्रेड और बिजनेस के मोर्चे पर चीन को सबक सिखाने […]