img-fluid

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया कानूनी मोड, पति समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

May 22, 2026

  • सुनवाई जारी…राज्य सरकार की ओर से मांगा गया समय

जबलपुर। ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब एक बडा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। मामले में आरोपी और फरार चल रहे पति समर्थ सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत को लेकर हाईकोर्ट की शरण ली है। जानकारी के अनुसार समर्थ सिंह की ओर से हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है। जिसपर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने केस डायरी पेश करने के लिए मोहलत मांगी है। दोपहर 2:30 जस्टिस एके सिंह की समर वेकेशन बेंच में एक बार फिर सुनवाई होगी।



  • बताया जा रहा है कि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस ने पति समर्थ सिंह और उनकी मां के खिलाफ दहेज प्रताडऩा एवं मानसिक उत्पीडऩ सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान सामने आए आरोपों में कहा गया है कि मृतका को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा था। मामले में जांच एजेंसियां विभिन्न डिजिटल साक्ष्यों और चैट रिकॉर्ड की भी जांच कर रही हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्विशा शादी के बाद लगातार तनाव में थी।
    इधर समर्थ सिंह की जमानत के विरोध में परिवार उतर आया है और आरोपी समर्थ सिंह की मां गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को भी खारिज करने की मांग उठाई है। ट्विशा शर्मा के परिवार के वकील आयुष तिवारी ने दलील दी है कि गिरिबाला सिंह ने पद का दुरूपयोग कर जमानत का लाभ उठाया है। खबर लिखे जाने तक दोनो पक्षों की अब दोपहर बाद होने वाली सुनवाई पर नजरें टिकी हुई हैं।

    Share:

  • जबलपुर में गूंजेगा रामायण का महाकाव्य, 30 और 31 मई को 'हमारे राम' का मंचन

    Fri May 22 , 2026
    आशुतोष राणा निभाएंगे रावण का किरदार जबलपुर। संस्कृत, संस्कृति और आधुनिक तकनीक के अद्भुत संगम के साथ भारत की अग्रणी थिएटर कंपनी फेलिसिटी थिएटर एक बार फिर अपने भव्य नाट्य मंचन हमारे राम के जरिए जबलपुर के दर्शकों को एक अनूठा अनुभव देने जा रही है। यह महाकाव्यात्मक नाट्य प्रस्तुति 30 और 31 मई 2026 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved