भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

शिक्षा विभाग की नई योजना, हर एक को मुफ्त में पढ़ाएगे

  • नवसाक्षर अभियान चलाया, सर्वे में सामने आए हजारों निरक्षर

भोपाल। मोबाइल के जमाने में आज भी एक वर्ग ऐसा है जो कि बिल्कुल भी पढ़ा-लिखा नहीं है। आधुनिक दौर में ये स्थिति चिंता का विषय है। शिक्षा विभाग ने नवसाक्षर अभियान के तहत अपने सर्वे में 12 हजार लोगों को चिन्हित किया है जो कि बिल्कुल भी पढऩा-लिखना नहीं जानते हैं। वर्तमान में सर्वे जारी है कि अधिकारियों ने अनुसार संख्या 20 हजार के आसपास जा सकती है। ऐसे हर एक को नि:शुल्क पढऩा-लिखना सिखाया जा रहा है। इस संख्या में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की है।
दरअसल, शिक्षा विभाग पढऩा-लिखना अभियान चलाता है। इसके तहत 15 वर्ष से बुजुर्ग तक को चिन्हित किया जाता है, जो बिल्कुल भी पढऩा-लिखना नहीं जानते। वर्ष 2019 से अभियान बंद है, अब फिर से इसे शुरू किया गया है। अभियान के तहत एक माह पहले 12 हजार लोगों को चिन्हित किया गया। उन्हें स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा देना शुरू की गई है। अभियान को नई शिक्षा नीति के तहत नवसाक्षर अभियान में मर्ज किया गया है। 12 हजार के साथ नए लोगों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। बताया जाता है कि यह संख्या 20 हजार तक पहुंच सकती है।


90 प्रतिशत महिलाएं, पढऩे का उत्साह भी इन्हीें में
कुल निराक्षर लोगों में 90 प्रतिशत महिलाएं सामने आई हैं, इन्हीें में सबसे ज्यादा साक्षर होने का उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं पढऩे-लिखने के लिए आगे आ रही हैं। कई महिलाओं में सुधार भी आया है। अभियान से बड़ी उम्र के लोग भी जुड़ रहे हैं। पढ़ाई पूरी तरह नि:शुल्क है। विभाग की ओर से हर एक को एक स्लेट और चॉक भी दिया जा रहा है।

ग्रुप बनाकर सिखाएंगे कलम चलाना
मार्च में प्राथमिक तौर पर पढ़ाना शुरू किया गया। अब इसे वृहद स्तर पर शुरू किया जाएगा। अभियान जिले के ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही शहरी क्षेत्र में चलेगा। संबंधित क्षेत्र के स्कूल को नोडल बनाया जाएगा। गांव के ही पढ़े-लिखे युवक-युवतियां या पढ़े लिखे अन्य व्यक्तियों की मदद ली जाएगी। ग्रुप बनाकर पढ़ाई शुरू होगी। ग्रुप में शामिल लोगों के हिसाब से कक्षा का समय तय किया जाएगा। कक्षाओं की निगरानी राज्य शिक्षा केंद्र करेगा।

प्राथमिक साक्षरता प्रमाण-पत्र भी मिलेगा
पढ़ाने वाले से लेकर पढऩे वालों की जानकारी और रजिस्ट्रेशन प्रौढ़ शिक्षा ऐप पर होगा। हर स्तर की मॉनिटरिंग ऐप से की जाएगी। साल में भी तीन बार परीक्षा होगी। पढऩा-लिखना और हस्ताक्षर सिखाने के बाद हर एक को साक्षरता प्रमाण-पत्र दिया जाएगा, जो इस बात का सबूत होगा कि संबंधित पढऩा-लिखना जानता है।

Share:

Next Post

Madhya Pradesh में लागू होगी नक्सल नीति!

Fri Apr 22 , 2022
प्रदेश में फिर बढ़ा रही नक्सली गतिविधियां, छग से लेकर से बालाघाट तक बनाया कॉरिडोर वित से मंजूरी मिलते ही कैबिनेट में आएगी नक्सली सरेंडर पॉलिसी भोपाल। मप्र में एक बार से नक्सली अपना जाल फैला रहे हैं। नक्सली संगठन विस्तार दलम ने यहां अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वो डिंडोरी-मंडला होते हुए बालाघाट तक […]