विदेश

न्यूजीलैंड : शॉपिंग मॉल में 7 लोगों को चाकू मारने वाला था श्रीलंकाई मूल का आतंकी, पुलिस ने किया ढेर

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड(New Zealand) के ऑकलैंड के एक शॉपिंग मॉल में शुक्रवार को सात लोगों को चाकू से गोदकर घायल करने वाले श्रीलंकाई मूल के आतंकी(Sri Lankan origin terrorists) को पुलिस ने मार गिराया(Police killed)। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्नर्ड (Prime Minister Jesinda Arnard) ने इसे आतंकी हमला बताया था। मारे गए आतंकी की पहचान शनिवार को श्रीलंका पुलिस (Sri Lanka police) ने अहमद आथिल सम्सुद्दीन (Ahmed Athil Samsuddin) के रूप में की है।
श्रीलंका पुलिस के अनुसार मारा गया आतंकी 32 साल का तमिल मुस्लिम था। वह देश के पूर्वोत्तर प्रांत के कथांकुडी शहर में रहता था। यह इलाका श्रीलंका में मुस्लिम कट्टरवाद का केंद्र बनता जा रहा है। उसने न्यूजीलैंड के शॉपिंग मॉल में सात लोगों को चाकू घोंपकर घायल कर दिया था। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है।



न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने बताया कि यह हमलावर बीते 10 वर्ष से न्यूजीलैंड में रह रहा था और आतंकी संगठन आईएसआईएस की विचारधारा का समर्थक था। उन्होंने बताया कि सरकार उसकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रख रही थी। शुक्रवार को उसके द्वारा निर्दोष देशवासियों पर हमला करने के 60 सेकंड के भीतर पुलिस ने उसे मार गिराया। हमले में घायल सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें तीन की हालत नाजुक है।
पुलिस के मुताबिक, हमलावर शुक्रवार दोपहर करीब 2:40 बजे किया गया था। शॉपिंग मॉल न्यू सुपर मार्केट में जब हमलावर घुसा तो उसे लगा कि वह कुछ खरीददारी के लिए गया है, लेकिन उसने वहां रखा चाकू उठाया और लोगों पर हमला शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर जोर-जोर से अल्लाहू अकबर बोल रहा था।
बता दें, श्रीलंका में भी 2019 में ईस्टर संडे के मौके पर बड़े आतंकी हमले हुए थे। इनमें 270 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 11 भारतीय थे। इस हमले के तार भी कथांकुडी से जुड़े थे।

Share:

Next Post

हाई-स्पीड डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन, Vi ने पेश किये नये प्‍लान

Sun Sep 5 , 2021
टेलीकॉम कंपनियों में प्रीपेड प्‍लान का वार छि़ड़ा हुआ है। बाजार पर कब्जा जमाने के लिए कंपनियां बाजार में आए दिन नए-नए प्लॉन लॉन्च कर रही है। इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को हो रहा है। मोबाइल यूजर्स को कम कीमत में अच्छे प्लान मिल रहे हैं, जिनसे वह अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अच्छा डेटा का […]