विदेश

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण न्यूजीलैंड ने भारतीयों के प्रवेश पर लगाई रोक

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने गुरुवार को अस्थायी रूप से भारत से आने वाले सभी यात्रियों के आने पर रोक लगा दी है। न्यूजीलैंड ने 28 अप्रैल तक के लिए सभी यात्रियों के प्रवेश को निलंबित कर दिया है। न्यूजीलैंड का यह फैसला उस वक्त आया है जब देश में कोरोना संक्रमण के मामले 1 लाख से ज्यादा आने लगे हैं।

बता दें कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। दुनिया में सबसे ज्यादा केस हर दिन भारत में ही आ रहे हैं। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है।

देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी। 7 अप्रैल तक देशभर में 8 करोड़ 70 लाख कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 33 लाख 37 हजार टीके लगे। वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था। 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

Share:

Next Post

लहर बनती जा रही कहर, 24 घंटों में 1 लाख 26 हजार से अधिक नए केस, दिल्ली-महाराष्ट्र में महासंकट

Thu Apr 8 , 2021
नई दिल्ली। देश में कोरोना (Corona) के नए मामलों की संख्या सवा लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 26 हजार 789 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना (Corona) के मरीजों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ ,29 लाख ,28 हजार ,547 पर पहुंच गई है। […]