img-fluid

TMC नेता शौकत मोल्ला के ठिकानों पर NIA की दबिश, बम धमाका मामले में जांच तेज

June 04, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसभा चुनाव से पहले हुए बम विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के ठिकानों पर छापेमारी की। दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग स्थित जीवनतल्ला इलाके में केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।

सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम भारी सुरक्षा बल के साथ शौकत मोल्ला के आवास, उनके रेस्तरां और समीप स्थित पार्टी कार्यालय पहुंची, जहां सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जांच एजेंसी ने इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की पड़ताल शुरू की।


  • बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान शौकत मोल्ला घर पर मौजूद नहीं थे। हालांकि, जांच अधिकारी उनके बेटे इमरान मोल्ला से पूछताछ कर रहे हैं। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य, जिनमें उनकी पत्नी और बेटी भी शामिल हैं, घर पर मौजूद बताए गए हैं।

    बम विस्फोट से जुड़े हैं जांच के तार
    एनआईए की यह कार्रवाई भांगड़ क्षेत्र के दक्षिण बामुनिया इलाके में हुए एक बम धमाके से जुड़ी बताई जा रही है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुए इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

    जांच एजेंसी इस मामले में संभावित साजिश, विस्फोटकों के स्रोत और घटना से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। फिलहाल एनआईए की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि जांच के दायरे में कई अहम पहलुओं को शामिल किया गया है।

    Share:

  • इंदौर के कई निजी व सरकारी कॉलेज दिव्यांग विद्यार्थियों का हक देने में पीछे

    Thu Jun 4 , 2026
    913 भवनों की जांच में खुली हकीकत, ब्रेल बोर्ड 96 प्रतिशत परिसरों से गायब, 71 प्रतिशत जगह व्हीलचेयर तक नहीं सुगम परिसर बनाने में फिसड्डी निकले शिक्षण संस्थान व जनजातीय विभाग इंदौर। प्रदेश (State) में समावेशी शिक्षा और दिव्यांग (disabilities) अधिकारों के बड़े-बड़े दावों के बीच इंदौर जिले की सुगम्य अभियान रिपोर्ट ने सरकारी और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved