बड़ी खबर

NIA और ED ने 10 राज्यों में PFI पदाधिकारियों के आवास और दफ्तरों पर मारा छापा, 100 से ज्यादा हुईं गिरफ्तारियां

तिरुवनंतपुरम । आतंकवाद (terrorism) के खिलाफ अभियान में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। खबर है कि जांच एजेंसियों (investigative agencies) ने करीब 10 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI पदाधिकारियों के आवास और दफ्तरों पर रेड (raid) की है। इस दौरान 100 से ज्यादा कैडर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद कर्नाटक, केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया है।

खबर है कि NIA ने आतंकवाद में फंडिंग, ट्रैनिंग कैंप करने में शामिल लोगों के आवास और आधिकारिक ठिकानों पर तलाशी की है। NIA की रेड उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जांच एजेंसियों ने करीब 10 राज्यों में प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर 100 से ज्यादा कैडर्स को गिरफ्तार किया है।


इसके अलावा NIA ने तमिलनाडु में भी कोयंबटूर, कुड्डलोर, रामनाद, दिंडुगल, थेनी और थेनकाशी समेत कई जगहों पर PFI के पदाधिकारियों के आवास पर रेड की है। इसके अलावा राजधानी चेन्नई में PFI के प्रदेश मुख्यालय में भी तलाशी जारी है।

चेयरमैन पर भी शिकंजा
जांच एजेंसियों ने पीएफआई के प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं के घर पर रेड की है। साथ ही इस बार एजेंसियों ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में पार्टी के चेयरमैन सलाम परद भी शिकंजा कसा है। सलाम के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

रविवार को भी पड़े थे छापे
रविवार को भी NIA ने आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रेड की थी। उस दौरान PFI सदस्यों को पूछताछ के लिए ले जाया गया था। जांच एजेंसी ने हिंसा भड़काने और गैर कानूनी गतिविधियों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की थी। उस दौरान NIA अधिकारियों की 23 टीमों में निजामाबाद, कुर्नूल, गुंटूर और नेल्लोर जिले में करीब 38 ठिकानों तलाशी ली थी।

Share:

Next Post

2024 से पहले साथ आएंगे कांग्रेस-TMC, शरद पवार बोले- पुराने मतभेद भुलाने को तैयार हैं ममता

Thu Sep 22 , 2022
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party-NCP) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने बुधवार को कहा कि तृणमूल सुप्रीमो (Trinamool supremo) और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) राष्ट्रीय हित के लिए कांग्रेस (Congress) से अपने मतभेद भुलाने और 2024 आम चुनाव (2024 general election) से पहले साथ मिलकर विपक्षी दलों का एक […]