img-fluid

Nick Jonas और Priyanka Chopra ने बताया अपना Family Plan

February 03, 2021

नई दिल्ली। अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस (Nick Jonas) और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं। दोनों की शादी जोधपुर के उमैड भवन मे 1 दिसम्बर 2018 मे हुई थी। पूरी दुनिया में इस सुपरस्टार कपल के फैंस हैं जिन्हें बेसब्री से इनके परिवार में गुडन्यूज का इंतजार है। इसी बीच निक जोनस (Nick Jonas) ने एक बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा किया है।



निक जोनस (Nick Jonas) ने कहा कि पत्नी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ एक बड़ा परिवार करने की उनकी योजना है। उन्होंने प्रियंका को अपने जीवन का एक बेहद अहम हिस्सा बताया।

निक ने कहा कि यह एक खूबसूरत यात्रा होने जा रही है, और मैं ढेर सारे बच्चों की उम्मीद करता हूं। उन्होंने कहा कि ‘वह (प्रियंका) मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा हैं और यह स्पष्ट रूप से कुछ ऐसा है जिसकी हम आशा करते हैं, और भगवान की इच्छा से यह साथ में होगा। हम एक-दूसरे को पाकर खुशनसीब महसूस करते हैं। 

बता दे अभी हाल ही में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को बेटी और कपिल शर्मा को बेटा हुआ है। करीना कपूर (Kareena Kapor) दूसरी बार माँ बनने जा रही है। हाल ही में शादी करने वाले बॉलीवुड जोड़ों पर बच्चे को लेकर एक बड़ा दबाव बना हुआ है। यहीं नहीं, प्रियंका की शादी के बाद ही निक के भाई जो जोनस (Joe Jonas) ने भी सोफी टर्नर (Sophie Turner) से मई 2019 शादी कर ली थी और पिछले साल 2020 मे दोनों की बेटी वीला जोनस का जन्म हुआ था।  

Share:

  • भोपाल मे बेटी को कब्रिस्तान में दफना कर थाने में लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

    Wed Feb 3 , 2021
    भोपाल। सूबे में गुम लड़क‍ियों की खोज के लिए पुलिस अलग-अलग अभियान चला रही है। जिससे गुम हुई लड़कियों को खोजा जा सके। इस दौरान मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की सीहोर (Sehore) ज‍िले में पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले को उजागर किया है जहां 10 साल पहले लड़की आत्महत्या (Suicide) के बाद उसके शव को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved