img-fluid

नौवीं फेल नेता से बदलाव और विकास की उम्मीद नहीः रविशंकर प्रसाद

October 19, 2020

पटना। केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भभुआ विधानसभा क्षेत्र के रामपुर स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने बिना नाम लिये प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि एक जवान नेता बिहार को बदलने और रोजगार देने चला है। नौवीं कक्षा फेल नेता बिहार बदलने चला है। इससे ही आप अनुमान लगा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज राजद की होर्डिंग पर माता-पिता की तस्वीर नहीं है, क्योंकि वे जानते हैं कि माता-पिता के शासन में बिहार में जंगलराज था। उन्होंने कहा कि इस नेता के पिता जेल में हैं। किस कारण से जेल में हैं, आप लोगों को सब मालूम है। अगर उनकी सरकार बनती है तो प्रदेश में अपहरण, डकैती, भ्रष्टाचार का रोजगार बढ़ेगा। वर्ष 2005 से पहले सड़क में गड्ढा था या गड्ढे में सड़क, पता नहीं चलता था। पहले की सरकार युवाओं से तेल पिलावन और लाठी भजावन की बात कहती थी। आज की सरकार मोबाइल, कम्प्यूटर, ऑप्टिकल फाइबर का कार्य कर रही है। उज्जवला, किसान निधि या राशन देने की योजना में भेदभाव नहीं किया गया। 11 करोड़ किसानों को हर वर्ष छह हजार दिया जा रहा है। इसमें बिहार के 72 लाख किसान हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना है तो रिंकी रानी पांडेय को चुनाव में जिताना होगा। हम लोगों की सरकार सबका विकास-सबका न्याय की तर्ज पर कार्य कर रही है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • मारुति का सरकारी कर्मचारियों के लिए स्‍पेशल डिस्‍काउंट ऑफर

    Mon Oct 19 , 2020
    – कंपनी सभी मॉडल पर दे रही 11 हजार रुपये की छूट, 1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा इसका फायदा नई दिल्ली। त्‍योहारी सीजन में बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनियां तमाम तरह की ऑफर लेकर आ रही है। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने भी सरकारी कर्मचारियों के लिए स्‍पेशल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved