img-fluid

चुनाव के बाद नीतीश सरकार का पहला बजट पेश, जानें इस बार क्या मिला

February 03, 2026

पटना। बिहार सरकार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ का बजट पेश किया है। ये बजट पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट (3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये) से 30 लाख 69 हजार 474 करोड़ रुपये अधिक है। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ सालों में बजट का आकार बढ़ा है। वित्त मंत्री ने कहा कि ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान से बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा। बिहार की आर्थिक विकास दर लगातार तेज हो रही है और आगामी वर्ष में इसके 14.9 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। सात निश्चय योजनाओं के माध्यम से बिहार को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।


  • बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। सरकार ने कहा कि इस बार का बजट “ज्ञान, विज्ञान और अरमान” पर केंद्रित है। बजट पेश करते हुए राज्य के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने “विकसित बिहार” को आकार देने में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की “दूरदर्शी भूमिका” की सराहना की। वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के बजट का आकार 2025-26 के 3.17 लाख करोड़ रुपये की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को 2026–27 में अपने कर राजस्व से लगभग 65,800 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

    Share:

  • पीयूष गोयल ने कहा- ट्रेड डील में डेयरी और एग्रीकल्चर सेक्टर को संरक्षित किया गया

    Tue Feb 3 , 2026
    नई दिल्ली: भारत (India) पर टैरिफ (Tariff) को 50 से घटाकर 18 फीसदी किए जाने के बाद पहली बार केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyusg Goyal) मीडिया के सामने आए हैं. वह टैरिफ और अमेरिका (America) के साथ ट्रेड डील (Trade Deal) पर सरकार का औपचारिक पक्ष रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved