img-fluid

MP बजट सत्र में सरकारी छुट्टियों पर ब्रेक, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी-कर्मचारी

February 03, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश में बजट सत्र (Budget session in Madhya Pradesh) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) के दौरान सरकारी छुट्टियों पर ब्रेक लग गया है। जल संसाधन विभाग (Water Resources Department) ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है, जो मार्च महीने तक जारी रहेगा। इस सत्र के दौरान सरकार वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी।


  • ऐसे में जल संसाधन विभाग ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बजट सत्र की अवधि में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकता। सरकारी छुट्टियां या लीव पर जाने की अनुमति सिर्फ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ही दे सकेंगे, वो भी बहुत विशेष परिस्थितियों में। विभाग ने कहा है कि मुख्यालय में मौजूदगी अनिवार्य है, ताकि कोई भी कार्य प्रभावित न हो और बजट से जुड़े काम सुचारु रूप से चलते रहें।

    Share:

  • 3 फरवरी की 10 बड़ी खबरें

    Tue Feb 3 , 2026
    1. अमेरिकी शुल्क कम करने के एलान पर PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले… प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने सोशल मीडिया (Social media) प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत की और यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अमेरिका ने ‘मेड इन इंडिया’ (Made […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved