भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

तूफान सितरंग का असर नहीं, अब सर्दी पकड़ेगी जोर

भोपाल। वातावरण में नमी काफी कम होने के कारण आसमान पूरी तरह से साफ बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही हवाओं के कारण सिहरन बढऩे लगी है। साथ ही रात के तापमान में गिरावट हो रही है। उधर रविवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस तापमान रायसेन एवं मंडला में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो गया है। सितरंग नाम के इस तूफान के समुद्र के रास्ते बांग्लादेश की तरफ बढ़ेगा। इस वजह से इस तूफान का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर असर पडऩे की संभावना नहीं है। दीपावली से न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक चक्रवाती तूफान सितरंग बांग्लादेश के तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है।


वर्तमान में वह असम के आसपास कम दबाव के क्षेत्र के रूप में बना हुआ है। उधर उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी से ठंड बढऩे लगी है। हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण मध्य प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहने से आसमान साफ बना हुआ है। हवाओं का रुख भी उत्तरी बना रहने के कारण सर्दी बढऩे लगी है। अभी दो-तीन दिन तक तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। 30 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने से रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।

Share:

Next Post

दीपावली पर 10 करोड़ रु. का बारूद बिका

Wed Oct 26 , 2022
संत नगर। उपनगर बैरागढ़ तथा आसपास ग्रामीण इलाकों में इस बार दीपावली पर्व पर लोगों ने दिल खोलकर आतिशबाजी की। बैरागढ़, गांधीनगर तथा लालपुरा स्थित पटाखों की दुकान से 10 करोड़ रुपए का बारूद इस बार बिका है। हलालपुरा स्थित पटाखों की दुकानों पर तो दीपावली के पर्व की पूर्व संध्या से खरीदारों की इतनी […]