img-fluid

किसी भी सूरत में किसान का नुक्सान नहीं होने देगे: ओमप्रकाश धनखड़

September 30, 2020

पंचकूला। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि पारित हुए तीनों कृषि विधेयकों के मामले में विपक्ष किसानों को गुमराह करने में लगा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में और प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारें किसान की मदद के लिए पूरी तरहत से प्रतिबद्ध है। सरकार ही किसानों की उपज को खरीदती है और उसे पता है कि कहां किसान को नुक्सान हो रहा है। वह किसी भी सूरत में किसान का नुक्सान नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ गेहू और धान ही नहीं खरीदी जानी, किसान की कपास,मक्का,बाजरा, दालें सब्जियां, फल उसकी पोल्ट्री भी खरीदी जानी हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओ पी धनखड़ ने कहा कि आज किसानों के हितों की बात करने वाली कांग्रेस जब तक सत्ता में रही स्वामीनाथन की सिफारिशों की रिपोर्ट को दबाये बैठे रही और उसे लागू नहीं किया। आज वह किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की हितैषी प्रदेश व देश की भाजपा सरकारें किसान की उपज का एक एक दाना खरीदेगी और उसको किसी प्रकार का नुक्सान न हो इसका भी ध्यान रखेगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच थम नहीं रही लड़ाई, मरनेवालों की संख्‍या 100 पहुंचने की ओर

    Wed Sep 30 , 2020
    इस मामले को लेकर आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अजरबैजान के ड्रोन हमले में एक बस में आग लग गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर साफ नहीं है। जबकि अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने आर्मेनिया के हमले में अपने दस नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। जबकि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved