बड़ी खबर

न कोई पाबंदी न इंटरनेट पर रोक, अनुच्छेद-370 हटने के बाद स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार कश्मीर में…

जम्मू। अनुच्छेद-370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर घाटी में स्वतंत्रता दिवस पर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। लाल चौक पर तिरंगे से जगमगाता घंटाघर और सभी सरकारी इमारतों पर लहराता तिरंगा कश्मीर में बदलाव की तस्दीक कर रहा है। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि घाटी में न तो कोई पाबंदी है और न ही इंटरनेट सेवा बंद है। घाटी में स्वतंत्रता दिवस पर एक अलग सा बदलाव और एक अलग माहौल देखने को मिल रहा है।

जगह-जगह लहराते तिरंगे और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं वाले होर्डिंग्स अलग ही अहसास दिला रहे हैं। लोगों में राष्ट्रवाद की भावना झलक रही है। लोग तिरंगा उठाए दिख रहे हैं चाहे वो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित की गई तिरंगा रैलियां हों या फिर आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम। लोग इन कार्यक्रमों में खुलकर भाग ले रहे हैं। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


श्रीनगर के सिटी सेंटर लाल चौक में स्थित घंटाघर तिरंगे के रंग में रंगा है। सभी मुख्य इमारतें और पुलों पर तिरंगे की थीम लाइटिंग की गई है। उधर जम्मू शहर के लोअर गुम्मट, डोगरा चौक, ज्यूल चौक, बिक्रम चौक पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से परेड का लाइव प्रसारण किया गया। सीमावर्ती क्षेत्र में भी अलर्ट जारी किया गया है।

सीमा पर सेना और बीएसएफ के जवान मुस्तैद हैं। पुलिस भी नाकों पर हर आने-जाने वाले की जांच कर रही है। दोमाना, घरोटा और कानाचक में में जगह-जगह पुलिस और सुरक्षाबलों ने नाके लगाएं हैं। सभी चौकी अफसर, थानेदार और डीएसपी अपने-अपने क्षेत्र में रात को गश्त कर रहे हैं।

Share:

Next Post

ओडिशा में BSF बेस पर पहली बार फहरा तिरंगा, BRO व ITBP ने किया यह कारनामा

Sun Aug 15 , 2021
मलकानगिरि। मलकानगिरि जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर मोहूपदार में बीएसएफ की सीओबी (कंपनी ऑपरेटिंग बेस) है। यह ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा पर घने जंगलों के बीच है। इस बेस की निगरानी बीएसएफ की 160वीं बटालियन के जवान करते हैं। इस बेस को राज्य के सर्वाधिक नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों […]