img-fluid

नोएडा पुलिस ने 15 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया

August 22, 2022

नोएडा। नोएडा पुलिस (Noida Police) ने गौतमबुद्धनगर में अवैध रूप से रहने वाले 15 चीनी नागरिकों (Chinese citizens) को सोमवार को हिरासत में लिया है। यह सभी वीजा अवधि समाप्त (visa expired) होने के बावजूद अवैध रूप से बिना अनुमति नोएडा में रह रहे थे। हिरासत में लिए गए नागरिकों को दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है।

चीनी नागरिकों से जुड़े हवाला, ठगी और जासूसी के मामले सामने आने के बाद से पुलिस जिले में विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत नोएडा में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान की जा रही है और उनके पते की जानकारी लेकर हिरासत में लिया जा रहा है।


  • अभियान के तहत पुलिस ने जिलेभर से 15 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला व 14 पुरुष हैं। यह सभी वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद नोएडा में अवैध रूप से रह रहे थे। वीजा समाप्त होने के बारे में ये लोग अपने दूतावाज को भी जानकारी नहीं दे रहे थे। अभियान के तहत पुलिस ने सेक्टर-113 थानाक्षेत्र से 3, सेक्टर-46 थानाक्षेत्र से 1, फेज-2 थानाक्षेत्र से 6, सेक्टर-142 थानाक्षेत्र से 3 और दो को अन्य जगह से पकड़ा है। पुलिस सभी चीनी नागरिकों को दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया। यहां से उन्हें उनके देश भेज दिया जाएगा।

    Share:

  • 15 दिन में मांगें नहीं मानीं तो... किसान नेताओं की केंद्र को चेतावनी

    Mon Aug 22 , 2022
    नई दिल्ली: जंतर मंतर पर किसान संगठनों (Farmer’s Organizations) की ओर से आयोजित एक दिन की महापंचायत सोमवार शाम को खत्म को गई. इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनीतिक) ने घोषणा की कि उन्होंने सरकार को मांगे पूरी करने के लिए 15 दिन का समय दिया है और यदि उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved