मनोरंजन

Nora Fatehi खुद बन गई डांस टीचर, ले रही डांस क्‍लास

बॉलीवुड (Bollywood) स्टार नोरा फतेही (Nora Fatehi) जहां भी जाती हैं, अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर जादू चला देती हैं। लाखों लोगों के दिलों में राज कर जाती है, लेकिन उनकी खुबसूरती के साथ-साथ उनका डांस भी लोगों को दिवाना बना रहा है। नोरा फतेही (Nora Fatehi) जैसा डांस (Dance) आप भी जरूर करना चाहते होंगे। जी हां, अब नोरा खुद ऐसा डांस करना सिखा रही हैं। आप भी उनसे अगर डांस करना सीखना चाहते हैं तो हम आपको सही पता बताएंगे. ये पता कहीं और नहीं बल्कि एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट है।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) डांस टीचर बन गई हैं और वे स्टूडेंट्स (Students) को काफी प्यार से हर मूव सिखाती हैं. नेरा का ये टीचर अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे डांस सिखा रही हैं। एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट गाने ‘छोड़ देंगे’ पर लोगों को डांस सिखा रही हैं।



नोरा फतेही (Nora Fatehi) में एक अच्छे ट्रेनर की सारी खूबी नजर आ रही हैं। वे बड़े प्यार से लोगों को बता रही हैं कि अब अगला मूव कैसे करना है। वैसे नोरा फतेही काफी अच्छा डांस करती हैं और ये बात किसी से भी छिपी नहीं है। नोरा फतेही अक्सर अपने डांस वीडियो पोस्ट करती हैं. इसके साथ ही नोरा का ड्रेसिंग सेंस (Dressing sense) भी लोग खूब पसंद करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


विदित हो कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) का हाल ही में म्यूजिक वीडियो लॉन्च हुआ था, जिसका नाम था ‘छोड़ देंगे’. इस वीडियो में नोरा (Nora Fatehi) बिलकुल ही अलग अंदाज में नजर आई थीं। पहली बार वो इंडियन डांस फॉर्म में परफॉर्म करती हुई नजर आई थीं, लेकिन इस गाने के पीछे नोरा (Nora Fatehi) ने कितनी मेहनत की है यह उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया था। जो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हुआ था। जिसे अभी तक 60 मिलियन (60 Million) से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक बार फिर नोरा फतेही (Nora Fatehi) के डांस ने खूब धमाल मचाया है। इससे पहले नोरा फतेही (Nora Fatehi) का ‘नाच मेरी रानी’ (Naach Meri Rani) सॉन्ग भी रिलीज हुआ था, जिसमें वह पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा (Guru Randhawa) के साथ नजर आई थीं। इस सॉन्ग ने भी यू-ट्यूब (You Tube) पर कमाल कर दिया था।

Share:

Next Post

आसाराम की जेल में तबीयत बिगड़ी, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

Wed Feb 17 , 2021
जोधपुर। राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद आसाराम (Asaram) की तबीयत मंगलवार रात में अचानक खराब हो गई। पहले जेल के डिस्पेंसरी में एक घंटे तक प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद तो उन्‍हें महात्मा गांधी अस्पताल (Mahatma Gandhi Hospital) की इमरजेंसी में ले जाया गया। आसाराम को बेचैनी की शिकायत के बाद इमरजेंसी (Emergency) […]