विदेश

उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को धार देते रहेंगे, प्योंगयांग की परेड में बोले सैन्य शासक

प्योंगयांग। पश्चिमी देश व उनके सहयोगी चाहे जितना दबाव डालें, लेकिन उत्तर कोरिया के सैन्य शासक किम जोंग उन ने साफ कहा है कि वे अपने देश को तेजी से परमाणु शक्ति से लैस बनाते रहेंगे। उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी के अनुसार राजधानी प्योंगयांग में सैन्य परेड के दौरान किम ने यह बात कही। किम जोंग उन ने कहा कि वे देश के परमाणु हथियारों को मजबूत व विकसित करने का काम जारी रखेंगे।


उधर, अमेरिका का परमाणु ऊर्जा से चलने वाला विमान वाहक पोत अब्राहम लिंकन जापान सेल्फ डिफेंस फोर्सेज के साथ जापान सागर में तैनात है। जापान व अमेरिका की सेना ने बीते दिनों यहां युद्धाभ्यास किया। उत्तर कोरिया से खतरे को देखते हुए यह अभ्यास किया गया।

इससे पहले जापान सागर में एक अमेरिकी परमाणु संचालित विमान वाहक पोत को पिछली बार साल 2017 में देखा गया था। तब प्योंगयांग ने परमाणु परीक्षण किए थे और एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी। अमेरिका ने मार्च में कोरियाई प्रायद्वीप के पश्चिम में भी इस पोत से अभ्यास किया था।

Share:

Next Post

आपके जन्मदिन में ही छिपा है भाविष्‍य का राज, Birth Day से जानें कितने किस्‍मत वाले हैं आप!

Tue Apr 26 , 2022
नई दिल्‍ली. सप्ताह के सभी दिनों का स्वामी एक-एक ग्रह होता है और यह संबंधित ग्रह उस दिन जन्म लेने वाले व्यक्तियों के व्यक्तित्व (Persona) पर अपनी प्रकृति की गहरी छाप छोड़ते हैं. सप्ताह के सभी दिनों का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. व्यक्ति का जन्म जिस दिन हुआ हो, उस दिन के प्रभाव […]