भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

उत्तरी हवाओं ने नवंबर के शुरुआत में ही करवाया ठंड का अहसास

  • आठ साल में सबसे सर्द रहा एक नवंबर का दिन और रात
  • अगले एक से दो दिन में न्यूनतम तापमान में दिखाई देगी गिरावट

भोपाल। राजधानी में लगातार दो दिन से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। उत्तरी हवाओं के कारण सुबह के समय ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञानी भोपाल में इस बार पिछले साल से ज्यादा ठंड पडऩे की संभावना जता रहे हैं। अभी उत्तरी हवाओं के कारण उत्तरी मप्र में ठंड का असर दिखाई दे रहा है। पिछले दिनों उत्तर भारत में हुई बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पडऩे लगी है। वहां से आ रही सर्द हवाओं ने राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अचानक ठंड बढ़ा दी है। मौसम विज्ञानियों ने अगले तीन-चार दिन में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना जताई है। उधर रविवार को शाम 5:30 बजे तापमान 26.2 डिग्री पर था, जो तीन घंटे बाद रात 8:30 बजे 7.2 डिग्री लुढ़ककर 19.0 पर आ गया था। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आरके अग्रवाल ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री दर्ज हुआ। जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। साथ ही शनिवार के न्यूनतम तापमान (30.3) के मुकाबले मामूली कम रहा। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा। जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। साथ ही शनिवार के न्यूनतम तापमान(15.4) के मुकाबले 1.9 डिग्री कम रहा। अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में उत्तर और उत्तर-पश्चिम हवाएं 10 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। उत्तर भारत में ठंड का प्रभाव काफी बढ़ गया है। वहां से आ रही सर्द हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले तीन-चार दिन में तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं।

Share:

Next Post

अयोध्या में विवादास्पद ढांचा गिराने के केस का फैसला सुनाने वाले रिटायर्ड जज को सुरक्षा जारी रखने से शीर्ष कोर्ट का इनकार

Mon Nov 2 , 2020
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के मामले में फैसला देने वाले लखनऊ के रिटायर्ड स्पेशल जज एसके यादव को मिली सुरक्षा को जारी रखने से इनकार कर दिया है। पूर्व जज ने अपनी सुरक्षा को बढ़ाने का आग्रह किया था। सुप्रीम कोर्ट मुकदमे के तेज निपटारे के लिए 2017 […]